फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian Railways: how to start your own business as IRCTC affiliate online ticket booking agent

घर बैठे कमाई: जानें, आईआरसीटीसी की इस स्कीम के जरिए कैसे शुरू करें अपना बिजनेस

Sat, 25 Sep 2021 04:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 25 Sep 2021 04:06 PM IST
सार

आईआरसीटीसी की इस योजना में अधिकृत एजेंट बनने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट बनवाना होगा। वहीं आईआरसीटीसी के नाम पर 20 हजार रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार करना होगा। इसके साथ आईआरसीटीसी से उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर उसकी कॉपी भी लगानी होगी...

विज्ञापन
Indian Railways: how to start your own business as IRCTC affiliate online ticket booking agent
आईआरसीटीसी - फोटो : IRCTC

विस्तार

अगर आप घर बैठे कुछ पैसे कमाना चाहते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक अच्छा मौका लेकर आया है। अब आईआरसीटीसी के साथ जुड़कर टिकट बुकिंग कर उसके जरिए कमाई की जा सकती है। दरअसल, आईआरसीटीसी रेल ट्रेवल सर्विस के लिए एफिलिएट की नियुक्ति करता है। जो एजेंट्स इंट्रस्टेड होते हैं वह अपने शहर में ऑनलाइन रेल टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके बदले में उन्हें अच्छा कमीशन दिया जाता है। एजेंट्स बनने का तरीका भी बेहद सरल और सामान्य है।

विज्ञापन


इस स्कीम के जरिए आईआरसीटीसी चुनिंदा एजेंट्स को शहर भर में नियुक्त करता है। इसके बाद ये एजेंट्स अपने शहर में रहकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन कर रेलवे टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इन एजेंट्स को भारतीय रेलवे की तरफ से एक अलग से आईडी दी जाती है। इन्हीं टिकट बुकिंग के बदल में उन्हें कमीशन दिया जाता है। आईआरसीटीसी की इस स्कीम के तहत 1500 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन

कैसे करें अप्लाई

आईआरसीटीसी की इस योजना में अधिकृत एजेंट बनने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट बनवाना होगा। वहीं आईआरसीटीसी के नाम पर 20 हजार रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार करना होगा। इसके साथ आईआरसीटीसी से उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर उसकी कॉपी भी लगानी होगी। इसके अलावा संबंधित रेलवे जोनल का पत्र, पेन कार्ड, घर का पता, पिछले वर्षों का इनकम ट्रैक्स रिटर्न और क्लास थर्ड पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा। रेल ट्रैवल सर्विस एजेंट बनने के लिए पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट लेना होगा। यह सर्टिफिकेट किसी भी इंडियन सर्टिफाइंग अथॉरिटी से लिया जा सकता है।

इतना देना होगा खर्च

आईआरसीटीसी की इस सर्विस के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 20 हजार रुपये जमा करना होंगे, जो बाद में वापस भी मिल सकेंगे। 20 हजार रुपये का एक ड्राफ्ट आईआरसीटीसी के नाम बनवाना होगा। वहीं एजेंट को रिनुअल के तौर पर हर साल 5000 रुपये भी देने होंगे। आईआरीटीसी ने एजेंट्स का कमीशन रेट भी तय किया हुआ है। टिकट बुकिंग के दौरान एजेंट्स स्लिपर क्लास की टिकट पर अधिकतम 30 रुपये और एसी टिकट पर अधिकम 60 रुपये प्रति टिकट कस्टमर्स से वसूल सकते हैं। जो कि टिकट की कीमत से एक्स्ट्रा चार्ज होगा। इसमें सर्विस टैक्स अलग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed