फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian government told to Apac Nations that Indian companies created 1.71 lakh jobs

भारतीय कंपनियों ने पैदा कीं 1.71 लाख से ज्यादा स्थानीय नौकरियां

Wed, 31 May 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 31 May 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
Indian government told to Apac Nations that Indian companies created 1.71 lakh jobs

वैश्विक स्तर पर अमेरिका जैसे देशों में वीजा नियमों में हुई सख्ती के बाद भारत सरकार ने एशिया-प्रशांत (एपैक) क्षेत्र के देशों को बताया है कि भारतीय कंपनियों ने 9 देशों में 1.71 लाख से ज्यादा स्थानीय नौकरियां पैदा की हैं, जिससे भारतीयों को कम वर्किंग परमिट की जरूरत होगी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ये मामला रीजनल कॉम्प्रिहैंसिव इकॉनमिक पार्टनरशिप (RCEP) एग्रीमेंट के बाद प्रकाश में आया है। इसमें चीन, जापान, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आसियान देश शामिल हैं।
विज्ञापन


भारतीय प्रोफेशनल्स, जिनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स शामिल हैं को वर्क वीजा देने और निवेश के नियमों में नरमी बरतने को लेकर अनिच्छुक हैं। वहीं भारतीय सरकार इन देशों को इस बात से लुभाना चाहती है कि भारतीय प्रोफेशनल्स इन देशों की आर्थिक तरक्की में ही भागीदार नहीं होंगे बल्कि इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस जैसी कंपनियां भी हजारों नौकरियां पैदा करेंगेी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के सालों में वीजा प्रतिबंध बढ़ गया है। भारत सरकार ने सिंगापुर सरकार पर द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संधि में भारतीय पेशेवरों को अनुमति देने की अपनी प्रतिबद्धता से पलटने का आरोप लगाया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी वीजा नियमों को कड़ा कर दिया है ताकि वे वीजा के आधार पर विदेशियों की जांच कर सकें। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष माल्कॉम टर्नबुल के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed