{"_id":"604175a88ebc3e590a004059","slug":"india-stopped-export-to-iran-due-to-delayed-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान में देरी से बंद किया ईरान को निर्यात ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भुगतान में देरी से बंद किया ईरान को निर्यात
Fri, 05 Mar 2021 05:34 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 05 Mar 2021 05:34 AM IST
विज्ञापन
iran india
ईरान की ओर से भुगतान में देरी किए जाने के कारण भारतीय कारोबारियों ने निर्यात पर लगभग रोक लगा दी है। निर्यातकों का कहना है कि उन्हें भुगतान पाने के लिए एक महीने से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। ईरानी कारोबारियों के खाते में रुपये की कमी से यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन
42 फीसदी घट गया 2020 में ईरान को निर्यात, चावल चीनी और चाय पर सबसे ज्यादा असर
भारत से खाद्य वस्तुएं आयात करने के लिए ईरान अपना पैसा यूको और आईडीबीआई बैंक के खाते में रखता है। इन खातों में पैसे की कमी से भुगतान में दिक्कत आ रही है, जिससे भारत ने चावल, चीनी और चाय के निर्यात पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
ईरान बोला, जल्द सुधर जाएंगे हालात
ईरान के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ही सारी मुश्किलें आई हैं। भारतीय कारोबारियों के साथ बातचीत जारी है और भुगतान की समस्या को जल्द सुधार लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन प्रतिबंधों में भी ढील दे सकते हैं। वैश्विक ट्रेडिंग फर्म ने भी ईरान के साथ रुपये में कारोबार की छूट मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन