फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India may ban Chinese company Huawei after changes in telecom license rules

चीन पर सख्ती: दूरसंचार लाइसेंस नियमों में बदलाव के बाद चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध लगा सकता है भारत

Fri, 12 Mar 2021 06:48 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 12 Mar 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
India may ban Chinese company Huawei after changes in telecom license rules
Huawei - फोटो : Amar Ujala

दूरसंचार लाइसेंस नियमों में बदलाव के बाद भारत सरकार चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध लगा सकती है। 15 जून से नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है। दूरसंचार विभाग के दो अधिकारियों ने बताया कि सरकार ब्लैक लिस्ट कंपनियों की सूची भी जारी कर सकती है। 

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से जारी होगी ब्लैक लिस्ट कंपनियों की सूची
अधिकारियों के मुताबिक, हुवावे के दूरसंचार उपकरणों की खरीद व इस्तेमाल पर सरकार पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी में है। अमेरिका, कनाडा सहित दुनियाभर के कई देश हुवावे पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। ऐसे में भारत भी सुरक्षा आशंका और घरेलू विनिर्माताओं को ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठा सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने बुधवार को दूरसंचार लाइसेंस नियमों में बदलाव किया था, जिसके तहत मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां अब केवल सरकार की अनुमति से ही उपकरण खरीद सकेंगी। एक और चीनी कंपनी जेडटीई कॉर्प को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसकी भारत में उपस्थिति तो कम है, लेकिन इन दोनों ही कंपनियों पर चीन सरकार के लिए जासूसी का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध के बाद बढ़ सकती है लागत
भारत में दूरसंचार सेवाएं देने वाली भारती एयरटेल और वोडा-आइडिया अभी हुवावे के उपकरणों का इस्तेमाल करती हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इन कंपनियों के उपकरणों पर प्रतिबंध से लागत भी बढ़ जाएगी।


चीनी कंपनियों के उपकरण और नेटवर्क रखरखाव की लागत यूरोपीय कंपनी एरिक्सन और नोकिया से कम पड़ती है। अधिकारी ने बताया कि हम चीन के कुछ निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देने की तैयारी में हैं, लेकिन दूरसंचार और वित्त क्षेत्र में कोई मंजूरी नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed