फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India has built a world class digital infrastructure IMF

IMF: आईएमएफ ने कहा- भारत ने तैयार किया विश्वस्तरीय डिजिटल बुनियादी ढांचा, अन्य देशों के लिए सबक

Wed, 05 Apr 2023 11:11 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 11:11 PM IST
सार

आईएमएफ ने कहा है कि भारत ने अपने सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए एक विश्वस्तरीय डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया है, जिसमें अन्य देशों के लिए सबक हैं, जो अपने स्वयं के डिजिटल बदलाव की शुरुआत कर रहे हैं।

विज्ञापन
India has built a world class digital infrastructure IMF
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने एक वर्किंग पेपर में कहा है कि भारत ने अपने सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए एक विश्वस्तरीय डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा (डीपीआई) विकसित किया है, जिसमें अन्य देशों के लिए सबक हैं, जो अपने स्वयं के डिजिटल बदलाव की शुरुआत कर रहे हैं। डिजिटलीकरण ने भारत की अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने में मदद की है और आधार ने लीकेज को कम करते हुए लाभार्थियों को भुगतान के प्रत्यक्ष हस्तांतरण (डायरेक्ट ट्रांसफर) में मदद की है। 

विज्ञापन


वर्किंग पेपर 'स्टैकिंग अप द बेनिफिट्स लेसन्स फ्रॉम इंडियाज डिजिटल जर्नी' में कहा गया है कि सरकार ने उत्प्रेरक की भूमिका निभाई, एक एंकर क्लाइंट के रूप में कार्य किया और इंडिया स्टैक के संचालन में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए संस्थानों की स्थापना की। इसमें कहा गया है कि इस डिजिटल बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए भारत कोविड-19 महामारी के दौरान गरीब परिवारों के एक बड़े हिस्से को जल्दी से सहायता प्रदान करने में सक्षम था। 
विज्ञापन


पेपर में कहा गया है कि डिजीटलीकरण से भारत को अपनी वैक्सीन डिलीवरी को जल्दी से बढ़ाने और बड़े पैमाने पर आंतरिक प्रवास जैसी चुनौतियों को दूर करने में मदद मिली। कोविन में अंतर्निहित तकनीक को इंडोनेशिया, फिलीपींस, श्रीलंका और जमैका में उनके टीकाकरण कार्यक्रमों को सुविधाजनक बनाने में मदद करने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pakistan IMF Loan: आईएमएफ हुआ नाराज, पाकिस्तान सरकार को अब ‘मित्र देशों’ का ही आसरा


इस वर्किंग पेपर में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) की सराहना की और कहा कि मजबूत नीतियों से प्रतिस्पर्धी, खुला और किफायती दूरसंचार बाजार बना और मोबाइल डेटा की लागत में 90 फीसदी की कमी से डाटा के इस्तेमाल में उछाल आया। नोटबंदी से यूपीआई समेत भुगतान के अन्य तरीकों का अधिक इस्तेमाल हुआ।

इसमें कहा गया है कि आधार ने भुगतान के हस्तांतरण करने, लीकेज को कम करने, भ्रष्टाचार को रोकने और कवरेज बढ़ाने के लिए घरों तक प्रभावी ढंग से पहुंचने के लिए एक उपकरण के रूप में मदद की। भारत सरकार का अनुमान है कि मार्च 2021 तक डिजिटल बुनियादी ढांचे और अन्य शासन सुधारों के कारण व्यय में जीडीपी का लगभग 1.1 फीसदी बचाया गया था। इसमें कहा गया है कि इस डिजिटल बुनियादी ढांचे का उपयोग करके भारत महामारी के दौरान गरीब परिवारों के एक प्रभावशाली हिस्से को जल्दी से सहायता प्रदान करने में सक्षम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed