{"_id":"59298b4d4f1c1b6403537ec5","slug":"india-foreign-reserve-gets-boom-to-reach-379-31-billion-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का विदेशी मुद्रा भंडार 379.31 अरब डॉलर की रिकार्ड उंचाई पर पहुंचा ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 379.31 अरब डॉलर की रिकार्ड उंचाई पर पहुंचा
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्र
Updated Sat, 27 May 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। 19 मई को समाप्त सप्ताह की अवधि में 4.03 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 379.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह बढ़त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई है।
इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 44.36 करोड़ डॉलर घटकर 375.27 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 3.99 अरब डॉलर बढ़कर 355.097 अरब डॉलर हो गई। जबकि इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 20.438 अरब डॉलर पर टिका रहा।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.469 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ में देश के आरक्षित मुद्राभंडार की स्थिति 2.52 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.305 अरब डॉलर हो गई।