{"_id":"5e08e1b88ebc3e87af44247e","slug":"india-can-became-fourth-biggest-economy-after-beating-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी-जापान को पछाड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जर्मनी-जापान को पछाड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत
Mon, 30 Dec 2019 05:31 AM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है। एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि 2026 में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यही नहीं 2034 में जापान को पीछे छोड़कर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के सेंटर फोर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) ने अपनी रिपोर्ट 'वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020' में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत 2026 तक 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार ने देश को 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है, 'वर्ष 2019 में भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस दोनों को पछाड़ा और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। अब भारत के पास 2026 में जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथी तथा 2034 में जापान को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाने का अनुमान है।'
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के पास जल्द ही तीसरे स्थान पर आने का भी मौका होगा। हालांकि जापान, जर्मनी और भारत में अगले 15 साल तक तीसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के भारतीय अर्थव्यवस्था को 2024 तक 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के सवाल पर रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत 2026 में लक्ष्य हासिल कर लेगा, लेकिन सरकार के तय लक्ष्य के मुकाबले दो साल बाद।'