फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Income Tax Department issued a refund of 64,700 crore

आयकर विभाग ने जारी किया 64,700 करोड़ का रिफंड, निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी जानकारी

Tue, 25 Jun 2019 01:20 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department issued a refund of 64,700 crore
income tax
आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष के दौरान एक अप्रैल से लेकर 18 जून तक कुल 64,700 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया। वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान विभाग ने कुल 1.61 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया था। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में दी। 
विज्ञापन


सीतारमण ने बताया कि आकलन वर्ष 2018-19 (वित्त वर्ष 2017-18) के लिए 6.49 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न जमा किए गए थे, जो आकलन वर्ष 2017-18 के 5.47 करोड़ रिटर्न से 18.65 फीसदी अधिक हैं। उन्होंने बताया कि 2018-19 में करदाताओं को समय पर अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की याद दिलाने के लिए 26.9 करोड़ एसएमएस और ई-मेल भेजे गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छोटे करदाताओं सहित सभी करदाताओं के लिए रिफंड जारी करना सरकार की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। 0.5 फीसदी से भी कम आईटीआर को जांच के लिए चुना गया है। अधिकांश रिटर्न पर तेजी से कार्रवाई की गई है और रिफंड जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से आईटीआर की प्रक्रिया पूरी करने में लगने वाला समय लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफंड देने में होगी आसानी

वित्त मंत्री ने बताया कि जनवरी, 2019 में सरकार ने समय पर रिटर्न की प्रक्रिया पूरी करने को आयकर विभाग के लिए 2.0 परियोजना के तहत ई-फाइलिंग और केंद्रीयकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) को एकीकृत करने की मंजूरी दी थी। इस परियोजना के तहत आयकर विभाग की ओर से आईटीआर की प्री-फाइलिंग की योजना तैयार की गई है। इससे आयकरदाता की सटीक जानकारी जुटाकर उन्हें जल्द रिफंड देने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed