{"_id":"57c02e1e4f1c1b037cd4f079","slug":"in-july-44-per-cent-of-domestic-companies-overseas-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई माह में 44 प्रतिशत घटा देशी कंपनियों का विदेशी ऋण ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जुलाई माह में 44 प्रतिशत घटा देशी कंपनियों का विदेशी ऋण
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 26 Aug 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कंपनियों का कुल विदेशी ऋण जुलाई 2016 में 44 फीसदी घटकर 1.2 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.14 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक भारतीय कंपनियों ने 18.37 करोड़ डॉलर ऋण अप्रूवल मार्ग से लिए और 1.02 अरब डॉलर ऋण ऑटोमेटिक चैनल से लिए।
विज्ञापन
अप्रूवल मार्ग से ऋण लेने वालों में तिकोना डिजिटल नेटवर्क ने 17.1 करोड़ डॉलर पूंजीगत वस्तुओं के आयात के लिए और विजयवाड़ा टोलवे ने 1.107 करोड़ डॉलर सड़क संबंधी कार्यों के लिए जुटाए।
विज्ञापन
ऑटोमेटिक चैनल से ऋण लेने वाली प्रमुख कंपनियों में एचडीएफसी ने ऑन-लेंडिंग के लिए 44.638 करोड़ डॉलर, ग्लेनमार्क फार्माश्यूटिकल्स ने विदेशी अधिग्रहण के लिए 20 करोड़ डॉलर और अडाणी ट्रांसमीशन ने रुपये मूल्य में लिए गए ऋणों की रिफाइनेंसिंग के लिए 7.44 करोड़ डॉलर जुटाए।
ऑटोमेटिक चैनल से ऋण जुटाने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में बिड़ला कारपोरेशन ने पुराने ईसीबी के रिफाइनेंसिंग के लिए चार करोड़ डॉलर जुटाए और सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऑन-लेंडिंग के लिए 3.72 करोड़ डॉलर जुटाए।