{"_id":"66505cf63f4866b5710792a1","slug":"imf-says-significant-progress-made-in-talks-with-pakistan-on-new-bailout-package-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMF: विस्तारित कोष सुविधा के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत में हो रही महत्वपूर्ण प्रगति, आईएमएफ ने दी जानकारी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
IMF: विस्तारित कोष सुविधा के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत में हो रही महत्वपूर्ण प्रगति, आईएमएफ ने दी जानकारी
Fri, 24 May 2024 02:55 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 24 May 2024 02:55 PM IST
सार
पाकिस्तान में आईएमएफ के मिशन प्रमुख नाथन पोर्टर के नेतृत्व में आईएमएफ के एक दल ने घरेलू आर्थिक कार्यक्रम के लिए देश की योजनाओं पर चर्चा करने के वास्ते 13 मई से 23 मई के बीच इस्लामाबाद की यात्रा की।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष।
- फोटो : ANI
विस्तार
आईएमएफ ने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ देश के वास्ते विस्तारित कोष सुविधा के लिए कर्मचारी स्तर के समझौते पर पहुंचने को लेकर बातचीत में ‘‘महत्वपूर्ण प्रगति’’ हासिल हुई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) के तहत छह से आठ अरब अमेरिकी डॉलर के बीच एक नया पैकेज देने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। यदि इसकी मंजूरी मिल गई तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की देश को यह 24वीं मदद होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान में आईएमएफ के मिशन प्रमुख नाथन पोर्टर के नेतृत्व में आईएमएफ के एक दल ने घरेलू आर्थिक कार्यक्रम के लिए देश की योजनाओं पर चर्चा करने के वास्ते 13 मई से 23 मई के बीच इस्लामाबाद की यात्रा की। इसे आईएमएफ की विस्तारित कोष सुविधा के तहत समर्थन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अनुरोध पर यह आईएमएफ अधिकारियों ने यह यात्रा की। वैश्विक ऋणदाता ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सुधारों को प्राथमिकता देना बातचीत के तहत नए ऋण पैकेज के आकार से अधिक महत्वपूर्ण है।
पोर्टर ने एक बयान में कहा, ‘‘ मिशन और अधिकारी आने वाले दिनों में ऑनलाइन नीतिगत चर्चा जारी रखेंगे, जिसका मकसद चर्चा को अंतिम रूप देना है। इसमें आईएमएफ और पाकिस्तान के द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय साझेदारों से अधिकारियों के सुधार प्रयासों को समर्थन देने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता भी शामिल है।’’