फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   if planning for buying gold, than wait for another few days as jwellers charging premium

खरीदने जा रहे हैं गोल्ड तो अभी करिए इंतजार, ज्वैलर्स बेचने पर ले रहे हैं 3 फीसदी प्रीमियम

Sun, 05 Nov 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sun, 05 Nov 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
if planning for buying gold, than wait for another few days as jwellers charging premium

देश भर में शादियों का सीजन एक हफ्ते पहले शुरू हो चुका है। शादियों में सबसे पहले गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए ही लोगों की भीड़ रहती है। लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले हफ्ते डिमांड न होने के कारण ज्वैलरी मार्केट सुस्त पड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्वैलर्स डिमांड न होने के बावजूद ज्वैलरी पर प्रीमियम चार्ज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फेस्टिव सीजन की शुरुआत में ही गोल्ड के दाम 29 हजार रुपये के स्तर पर आ गए हैं, हालांकि खुदरा बाजार में सोना अभी भी 30 हजार के स्तर पर चल रहा है।

बढ़ाई लीमिट, लेकिन जोश नहीं
गोल्ड ज्वैलरी के बिजनेस से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार ने ज्वैलरी खरीदने पर पैन कार्ड देने की सीमा को 50 हजार रुपये से दो लाख रुपये करने से इसमें उछाल आने की संभावना थी, लेकिन फिलहाल ऐसा दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- धनतरेस पर ज्वैलर्स का ये खास ऑफर, EMI पर दे रहे ज्वैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गोयल के मुताबिक जीएसटी से पहले दिल्ली के बुलियन बाजार में हर रोज 200 करोड़ रुपये तक का कारोबार होता था। जीएसटी के बाद इसमें 75 फीसदी की गिरावट आई थी।

आयात बढ़ा, लेकिन सोने की डिमांड कम
गोल्ड कारोबारी तरुण जैन ने amarujala.com से बात करते हुए बताया कि शादियों के सीजन में इस पहले हफ्ते में सोने की चमक फीकी रही है। आगे कई कारणों के चलते लोग सोना खरीदेंगे तो लेकिन उतनी सेल नहीं होगी, जितनी पहले होती थी।

पहली छमाही (जनवरी-जून) में आयात 532 टन था, जबकि मांग अभी भी 298 टन रही। दरअसल जीएसटी से पहले लोग जितना ज्यादा आयात कर सकते थे उतना किए, लेकिन उस हिसाब से मांग नहीं बढ़ी।

इन कारणों से पड़ेगा असर

if planning for buying gold, than wait for another few days as jwellers charging premium

तरुण जैन ने कहा कि सरकार द्वारा गोल्ड खरीदने पर नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है। नोटबंदी के बाद से सरकार की नजरें गोल्ड खरीदने-बेचने वालों पर नजर है। टैक्स अधिकारी हर खरीद और बिक्री का हिसाब-किताब रख रहे हैं। 

3 फीसदी लग रहा है जीएसटी
सरकार ने गोल्ड-सिल्वर की खरीद और बिक्री पर 3 फीसदी जीएसटी लगा दिया है। इससे टैक्स लगने लगा है। 3 फीसदी जीएसटी, इंपोर्ट ड्यूटी और मेकिंग चार्ज के चलते सोने पर पर लोगों को 18 फीसदी टैक्स देना पड़ रहा है, जिससे सोने की डिमांड पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed