फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gst rates on 211 items reduced from today including dining out in ac restaurants

आज से सस्ता हुआ बाहर खाना-पीना, 211 प्रोडक्ट्स पर लगेगा कम GST

Wed, 15 Nov 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 15 Nov 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
gst rates on 211 items reduced from today including dining out in ac restaurants

आज से अगर आप बाहर एसी रेस्टोरेंट में खाना पीना करते हैं तो फिर कम बिल देना होगा। बुधवार से बिल में जीएसटी को 18 और 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इससे बिल सस्ता आएगा। रेस्टोरेंट के साथ-साथ करीब 211 ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनके दाम काफी कम हो गए हैं। 

विज्ञापन


च्यूइंग गम से चॉकलेट तक के दाम गिरे
आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी में अब तक के सबसे बड़े बदलाव के तहत च्यूइंग गम से चॉकलेट और सौंदर्य प्रसाधन से लेकर कलाई घड़ी तक 200 से ज्यादा चीजों पर टैक्स की दरें कम करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पढ़ें- 200 और वस्तुओं पर घट सकता है GST, अप्रैल तक फैसला होने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक उपयोग की 178 वस्तुओं पर 28 फीसदी के बजाय अब 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाएगा। सरकार के इस कदम से पेंट और सीमेंट को छोड़कर घर बनाने की सभी वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। 

इन पर लगेगा 18 फीसदी टैक्स

gst rates on 211 items reduced from today including dining out in ac restaurants

जिन वस्तुओं पर जीएसटी 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो गया है, उनमें ये सामान शामिल हैंः-
-तार, केबल, स्विच, सॉकेट, प्लग, इंसुलेटेड कंडक्टर, फ्यूज इलेक्ट्रिक इंसुलेटर
 -इलेक्ट्रिक बोर्ड, पैनल, बिजली नियंत्रण और वितरण वाले कैबिनेट
- फाइबर के बोर्ड, लकड़ी की प्लाई, लकड़ी के सामान, लकड़ी का फ्रेम
- फर्नीचर, गद्दे, बिस्तर
- संदूक, सूटकेस, ब्रीफकेस, यात्रा बैग, हैंड बैग
- डिटरजेंट, धुलाई और सफाई का सामान
- त्वचा धोने वाली क्रीम
- शैंपू, बालों की क्रीम, बालों की डाई, मेहंदी पाउडर या पेस्ट
- दाढ़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान, डियोड्रेंट, नहाने का सामान, कास्मेटिक, शौचालय का सामान, कमरे में सुगंध वाला डियो
- परफ्यूम और शौचालय का पानी
- मेकअप का सामान
  
28 फीसदी स्लैब में रहेंगी केवल ये वस्तुएं
शराब 
पेट्रोल-डीजल 
एसयूवी
पान मसाला
सॉफ्ट ड्रिंक
तंबाकू
सिगरेट
सीमेंट
पेंट
एयर कंडीशनर
परफ्यूम
वैक्यूम क्लीनर
फ्रिज व वॉशिंग मशीन 
कार एवं दोपहिया वाहन 
विमान के पार्ट्स।

12 फीसदी टैक्स में आएंगी ये वस्तुएं

gst rates on 211 items reduced from today including dining out in ac restaurants


मधुमेह रोगियों को दिया जाने वाला भोजन,प्रिंटिंग इंक, टोपी,कृषि, बागवानी, वानिकी, कटाई से जुड़ी मशीनरी के सामान, जूट, कॉटन के बने हैंड बैग और शॉपिंग बैग, रिफाइंड सुगर और सुगर क्यूब, गाढ़ा किया हुआ दूध, पास्ता और सिलाई मशीन का सामान आज से 12 फीसदी जीएसटी के स्लैब में आएंगे।

5 फीसदी स्लैब में बढ़ी ये वस्तुएं
चटनी पाउडर, पफ्ड राइस चिक्की, पीनट चिक्की, सीसम चिक्की, रेवड़ी, तिल रेवड़ी, खाजा, काजू कतली, ग्राउंडनट स्वीट गट्टा, कुलिया, नारियल का बुरादा, इडली और डोसा, कपास के बुने हुए कपड़े, तैयार चमड़ा, चमड़े से बने सामान, फ्लाई एश, फिशिंग नेट और फिशिंग हुक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed