फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gst set to reduce on 200 items by april next year

200 और वस्तुओं पर घट सकता है GST, अप्रैल तक फैसला होने की संभावना

Wed, 15 Nov 2017 10:35 AM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
gst set to reduce on 200 items by april next year
gst jaitley - फोटो : PTI

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में करीब 200 और वस्तुओं पर कर का भार घट सकता है। इस बार 18, 12 और पांच फीसदी के स्लैब वाले सामानों की भी दरें घटाई जाएंगी। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही जीएसटी परिषद की गुवाहाटी में हुई बैठक में करीब पौने दो सौ वस्तुओं पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाने का फैसला हुआ था।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीएसटी के विभिन्न स्लैब में आने वाली वस्तुओं पर कर की दरों की समीक्षा चल रही है। इस बारे में उद्योग एवं कारोबार जगत के प्रतिनिधियों की तो प्रतिक्रिया ली ही जा रही है, राज्यों से भी फीडबैक आ रहे हैं। इन्हीं फीडबैक के आधार पर जीएसटी परिषद की आगामी बैठकों में फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


18, 12 व 5 फीसदी स्लैब में घटेगी दरें
करीब 200 सामानों पर अभी और जीएसटी की दरें घटाने को मंथन हो रहा है। हालांकि इन वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाने का फैसला आगामी अप्रैल तक हो पाएगा। अधिकारी के मुताबिक, इस बार 18 फीसदी, 12 फीसदी और पांच फीसदी वाले सामानों पर भी कर की दर घटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतलब अभी जिन वस्तुओं पर 18 फीसदी की दर से कराधान हो रहा है, उसे घटा कर 12 फीसदी, 12 फीसदी के स्लैब वाले सामानों को पांच फीसदी और पांच फीसदी वाले सामानों को शून्य फीसदी के स्लैब में लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह सिर्फ 28 फीसदी के स्लैब में आने वाले सामानों पर ही कर में कटौती की गई थी। 

सीमेंट पर नहीं घटेगा जीएसटी 

gst set to reduce on 200 items by april next year
ढांचागत संरचना उद्योग द्वारा सीमेंट पर 28 फीसदी की दर से कम जीएसटी लगाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इस पर जीएसटी घटाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है। जब सीमेंट पर जीएसटी निर्धारित किया जा रहा था, उस समय इस पर 31 फीसदी के आसपास कर लग रहा था।

इस पर पहले ही कर घटाया जा चुका है, इसलिए इसमें और कमी की गुंजाइश नहीं है। मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि यदि सीमेंट पर कर की दर 28 फीसदी से घटा कर 18 फीसदी कर दी जाए, तो सिर्फ इसी मद में हर साल 10,000 करोड़ रुपये का घाटा होगा। 

अनुमान से अधिक कर वसूली से बढ़ा उत्साह
अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी मद में बीते अगस्त से अनुमान से ज्यादा कर वसूली हो रही है। कर वसूली के आंकड़ों को देखें, तो बीते जुलाई तक इसमें करीब 17,000 करोड़ रुपये का घाटा था, जो अगस्त में घटकर महज सात हजार करोड़ रुपये रह गया है। इसी वजह से कर की दरों में समीक्षा करने का उत्साह बढ़ा है। 

कालांतर में टैक्स स्लैब भी कम होंगे
अधिकारियों का यह भी कहना है कि टैक्स के स्लैब घटाने संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है। इस समय 28, 18, 12 और पांच फीसदी के दर से कर लगाए जा रहे हैं। इसे घटा कर तीन या दो स्लैब भी रखे जा सकते हैं। इस बारे में राज्यों से भी सलाह-मशविरा चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed