{"_id":"59b5617b4f1c1bf37f8b5a16","slug":"gst-council-hikes-cess-on-car-to-take-effect-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी हो जाएंगी लग्जरी और एसयूवी कार, बढ़ा हुआ GST सेस आज से होगा लागू","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
महंगी हो जाएंगी लग्जरी और एसयूवी कार, बढ़ा हुआ GST सेस आज से होगा लागू
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी, एसयूवी और मिडसाइज कारों पर बढ़ा हुआ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सेस सोमवार से लागू हो जाएगा। जीएसटी काउंसिल ने 9 सितंबर को मझोली कारों पर 2 फीसदी सेस बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके साथ ही इन कारों पर अब कुल जीएसटी 45 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बड़ी कारों पर 5 फीसदी सेस बढ़ाने के साथ ही इन पर जीएसटी 48 फीसदी हो गया है। वहीं एसयूवी पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी से जीएसटी 50 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
पढ़ें- GST में मिली राहत, किचन के सामान से लेकर रोजमर्रा जरूरत की 30 चीजों के दाम घटे
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने ट्वीट कर कहा है कि जीएसटी की बढ़ी हुई दर के बारे में अधिसूचना 11 सितंबर को जारी की जाएगी और उसी रात 12 बजे से यह दर प्रभावी हो जाएगी।
शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि बड़ी गाड़ी इस्तेमाल करने वाले लोग इतना बोझ उठा सकते हैं, इसलिए सेस बढ़ाया गया है।