फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   GST collection crosses Rs 1 lakh crore in January

जीएसटी संग्रह जनवरी में एक लाख करोड़ रुपये के पार

Thu, 31 Jan 2019 08:02 PM IST
अमित मंडल भाषा,नई दिल्ली
भाषा,नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 31 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
GST collection crosses Rs 1 lakh crore in January
जीएसटी

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत कर संग्रह जनवरी महीने में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। दो महीने बाद एक बार फिर जीएसटी संग्रह छह अंक के आंकड़े को छुआ है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जीएसटी संग्रह की पूरी जानकारी दो फरवरी को आएगी।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में यह तीसरी बार है जब जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ के स्तर को पार कर गया। इससे पहले अप्रैल और अक्टूबर में कर संग्रह इस स्तर पर था। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में बताया, जनवरी 2019 महीने का जीएसटी संग्रह आज एक लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। आय संग्रह की स्थिति में यह एक महत्वपूर्ण सुधार है। इसकी तुलना में दिसंबर 2018 में जीएसटी संग्रह 94,725 करोड़ रुपये और पिछले साल जनवरी महीने में यह आंकड़ा 89,825 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं पर कर के बोझ को कम करने के लिए कई कर राहत उपाय लागू किए थे। इसके बावजूद यह वृद्धि हासिल की गई है। अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपए हुआ था। इसके अलावा मई में 94,016 करोड़ रुपए, जून 95,610 करोड़ रुपए, जुलाई में 96,483 करोड़ रुपए, अगस्त में 93,960 करोड़ रुपए, सितंबर में 94,442 करोड़ रुपए, अक्टूबर में 100,710 करोड़ रुपए, नवंबर में 97,637 करोड़ रुपए और दिसंबर में 94,725 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि ‘‘उपभोक्ताओं पर कर का भार कम करने के लिए कर में राहत देने के कई कदम उठाने के बावजूद जीएसटी वसूली में यह वृद्धि हुई है। जीएसटी उगाही के आंकड़े अगले महीने की पहली तारीख को जारी किए जाते है। जनवरी में जीएसटी की वसूली संबंधी पूरे आंकड़े दो फरवरी को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed