फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   GST passing in loksabha give boost to Sensex, Nifty also breaks record

जीएसटी पास होने से खुश हुआ मार्केट, सेंसेक्स में दिखी तेजी, निफ्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Thu, 30 Mar 2017 04:54 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Thu, 30 Mar 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
GST passing in loksabha give boost to Sensex, Nifty also breaks record
महीने के आखिरी गुरुवार को बाजार में उतार- चढ़ाव वाली स्थिति बनी रही। लेकिन जीएसटी बिल पास होने के बाद बाजार में इसका असर दिखा। इस असर से सेंसेक्स में तेजी दिखी और निफ्टी ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 115.99 अंकों की बढ़त के साथ 29,647 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के साथ 29.95 अंक बढ़कर 9173 पर जाकर बंद हुआ।
विज्ञापन


बात करें मिडकैप की तो इसमें में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप में 0.3 फीसदी की तेजी आई है। बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों की खरीदारी से बाजार में तेजी बनी रही।
विज्ञापन


अगर बात करे दिग्गज शेयरों की तो अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, गेल और विप्रो करीब 5.7-1.5 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में आइडिया सेल्युलर, बीएचईएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 85 अंकों की उछाल के साथ 29,617 के स्तर पर खुला था। 50 शेयरों वाला निफ्टी भी इस रेस में शामिल हुआ और निफ्टी 22 अंकों की बढ़त के साथ 9,166 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed