फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government will end LPG subsidy, cost of cooking gas will be increase Rs.4 in every month

LPG सब्सिडी होगी बंद, अब हर महीने 4 रुपये बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम

Mon, 31 Jul 2017 11:44 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government will end LPG subsidy, cost of cooking gas will be increase Rs.4 in every month

केंद्र सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों से सब्सिडी पर मिलने वाली रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतें हर महीने प्रति सिलेंडर 4 रुपये बढ़ाने को कहा है। इसका मकसद अगले साल मार्च तक पूरी सब्सिडी को खत्म करना है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इससे पहले, सरकार ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से सब्सिडी पर मिलने वाली एलपीजी के दाम में हर महीने 2 रुपये तक की बढ़ोतरी करने को कहा था। प्रधान ने लोकसभा को दिए लिखित जवाब में बताया कि अब कीमत बढ़ोतरी को दोगुना कर दिया गया है, जिससे सब्सिडी को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि जुलाई में एलपीजी पर सब्सिडी प्रति सिलेंडर 86.54 रुपये थी। देश में सब्सिडी एलपीजी के 18.11 करोड़ उपभोक्ता हैं। इनमें 2.5 करोड़ गरीब महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले एक साल के दौरान प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री कनेक्शन दिए गए थे। गैर-सब्सिडी रसोई गैस के उपभोक्ताओं की संख्या अभी 2.66 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में अभी 14.2 किलोग्राम का सब्सिडि दर वाला एलपीजी सिलेंडर 477.46 रुपये पर मिलता है। जबकि पिछले साल जून में यह 419.18 रुपये का था। वहीं, मार्केट रेट पर मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अभी 564 रुपये है। हर घर को एक साल में सब्सिडी दर पर 12 सिलेंडर मिलते हैं। इसके बाद लिए जाने वाले सिलेंडर बाजार मूल्य पर ही मिलते हैं।

एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी पर ममता ने की केंद्र के फैसले की आलोचना

Government will end LPG subsidy, cost of cooking gas will be increase Rs.4 in every month
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सब्सिडी वाली रसोईं गैस की कीमत में बढ़ोतरी के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले की आज आलोचना की और कहा कि ‘भाजपा को सिर्फ धन की परवाह है।’ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता से किए अपने वादों से पलट रही है और उसे लोगों की कोई फिक्र नहीं है।

उन्होंने ट्टवीट किया, ‘‘भाजपा जनता से वादा करती है और फिर इनसे पलट जाती है। उन्हें सिर्फ धन की परवाह है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे आम लोगों की चिंता है। पहले भी एलपीजी पर सब्सिडी वापस ली गई और फिर ऐसा किया गया। भाजपा को जनता की कोई फिक्र नहीं है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed