फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government Received 26500 crore from those who didnot file tax returns

टैक्स न चुकाने वाले हो जाएं सावधान, सरकार ने वसूले 26500 करोड़ रुपये

Sat, 10 Feb 2018 08:46 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Government Received 26500 crore from those who didnot file tax returns
अरुण जेटली

टैक्स न चुकाने वालों के लिए सरकार एक ऐसा मॉनिटरिंग सिस्टम चला रही है जिससे उन लोगों को चिन्ह्ति किया जा सकेगा जो बड़े लेन-देन करते हैं लेकिन बदले में पर्याप्त टैक्स नहीं देते। ऐसे लोगों पर सरकार ने दवाब बनाकर 1.7 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स जमा करवाया है और ऐसा करके केंद्र सरकार को दिसंबर तक 26500 करोड़ अर्जित करने में मदद मिली।

विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को संसद में लिखित जवाब में कहा कि पिछले कुछ सालों से टैक्स डिपार्टमेंट ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहा था। उनके घर और जरूरी डाटा की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2 लाख से ऊपर के किसी भी लेन-देन के लिए PAN नंबर अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे लोगों के अवैध लेन-देन की जानकारी मिलेगी। परिणामस्वरूप पिछले साल ऐसे 35 लाख लोगों को चिन्हित किया गया जिन पर टैक्स डिपार्टमेंट को शक था कि उन्होंने टैक्स नहीं चुकाया है। ऐसा करने के बाद बहुत से लोगों ने टैक्स जमा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम 1.25 करोड़ लोगों से रिटर्न फाइल करवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित करके मेसेज और ईमेल भेजे जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed