फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government plans 7 lakhs new jobs in next five years, invites 600 foriegn companies for investment

पांच साल में 7 लाख नौकरियां लाएगा केंद्र, 600 विदेशी कंपनियों को न्यौता

Mon, 16 Oct 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 16 Oct 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
government plans 7 lakhs new jobs in next five years, invites 600 foriegn companies for investment
- फोटो : Source
अगले पांच साल में केंद्र सरकार देश भर में 7 लाख नई नौकरियां देने जा रही है। इसके लिए 600 विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने का न्यौता दिया गया है ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सके। 
विज्ञापन


85 बिलियन डॉलर का निवेश कराने का इरादा
केंद्र सरकार की विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाली एजेंसी इंवेस्ट इंडिया ने 85 बिलियन डॉलर का निवेश कराने के लिए फिलहाल 200 कंपनियों को लाने का पहले दो साल में टारगेट रखा है।  
विज्ञापन


पढ़ें- राजनाथ सिंह बोले- 2030 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में इस साल अभी तक 43 बिलियन डॉलर का निवेश हो चुका है। इंवेस्ट इंडिया के एमडी दीपक बागला ने इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए बताया कि वो इसको 100 बिलियन डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। 


चीन की कंपनियां सबसे आगे
भारत में निवेश करने के लिए चीन की कंपनियां सबसे आगे हैं। इसके बाद अमेरिका और यूके का नंबर है। चीन की हैवी इंडस्ट्री फिलहाल 9.8 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रही है। इसके अलावा चार कंपनियां भी 5 बिलियन डॉलर का निवेश करने का प्लान तैयार कर चुकी हैं। फिलहाल 7.43 बिलियन डॉलर का निवेश हो चुका है और एक लाख से अधिक नई नौकरियां लोगों को मिल गई हैं। 

इन कंपनियों से आए हैं सबसे ज्यादा आवेदन
सबसे ज्यादा आवेदन बिजली और वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों से आए हैं। इसके बाद कंस्ट्रक्शन और ई-कॉमर्स कंपनियों का नंबर है। अभी तक 114 देशों के 1 लाख से अधिक निवेशकों के प्रपोजल इंवेस्ट इंडिया को पिछले दो साल में मिल चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed