फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government planning to revamp crop insurance scheme, may cover damage to house property

सस्ता होगा फसल बीमा का प्रीमियम, बाढ़-तूफान में प्रॉपर्टी को हुआ नुकसान भी होगा शामिल

Mon, 11 Sep 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
government planning to revamp crop insurance scheme, may cover damage to house property

केंद्र सरकार पिछले साल शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रीमियम सस्ता करने जा रही है। इसका लाभ ऐसे छोटे किसानों को भी मिलेगा, जो अभी भी इस योजना के दायरे से बाहर हैं। इसके अलावा सरकार इस योजना में बाढ़-तूफान से संपत्ति को होने वाले नुकसान की भरपाई इससे करने करने का प्लान बनाया है। 

विज्ञापन


पढ़ें- यूपी में हुई कर्जमाफी की शुरुआत, 27.50 लाख क‌िसानों को म‌िलेगा इसका लाभ
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, इस योजना से जुड़े अधिकारी ने कहा कि सरकार फसल बीमा को काफी प्रतिस्पर्धा वाला बनाना चाहती है। इसके लिए इन्श्योरेंस कंपनियों के बीच जब तक कंपटिशन को बढ़ाया नहीं जाएगा, तब तक प्रीमियम कम नहीं होगा। अभी जो स्कीम चल रही है उसमें किसान को 1.5 से 2 फीसदी के बीच प्रीमियम देना होता है। वहीं अन्य कंपनियां इसके लिए 11 फीसदी प्रीमियम चार्ज करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बाढ़-तूफान के कारण हुए संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड से की जाती है। लेकिन अब इसे भी फसल बीमा में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।  

2 हजार करोड़ का प्रीमियम, 8 हजार करोड़ का क्लेम
एक साल पहले शुरू हुई इस योजना में सरकार के पास 2 हजार करोड़ रुपये का प्रीमियम आ चुका है। हालांकि सरकार 8 हजार करोड़ रुपये का क्लेम जारी कर चुकी है। वहीं 2 हजार रुपये का क्लेम फिलहाल प्रोसेस में है। अभी फसल बीमा योजना का लाभ देश के 30 फीसदी फसलों के एरिया को मिल रहा है। पीएम मोदी ने नीति आयोग को कहा है कि वो इसको और बेहतर करने के लिए अपने सुझाव दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed