{"_id":"5a8a607c4f1c1ba5268baec4","slug":"government-has-ordered-a-investigation-against-fortis-and-religare","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्टिस और रेलिगेयर पर गंभीर फ्रॉड के मामले, सेबी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
फोर्टिस और रेलिगेयर पर गंभीर फ्रॉड के मामले, सेबी ने दिए जांच के आदेश
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने फोर्टिस हेल्थकेयर और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं। यह कंपनियों के प्रमोटर्स मलविंदर और शिवेन्द्र सिंह के दुर्व्यवहार के आरोपों से जुड़ा मामला है। फोर्टिस ने शनिवार को कहा कि सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया(SEBI) ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये थे और उनसे सूचना और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सिंह ब्रदर्स दो कंपनियों के बोर्ड से हाल ही में बाहर हुए थे। रेलिगेयर के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को लिखित या किसी और तरीके से जांच से संबंधित आदेश नहीं मिले हैं। कंपनी के मुताबिक उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं रविवार को फोर्टिस से जुड़े सूत्र ने बताया कि SFIO ने उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है कि उनके खिलाफ जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक SFIO को जांच के आदेश कुछ दिन पहले ही दिये गए हैं। आरोप है कि प्रमोटर्स ने फोर्टिस के फंड का दुरुपयोग किया। आपको बता दें कि शनिवार को रेलिगेयर तीन नए डायरेक्टर्स और नए सीईओ अशोक मेहता के नाम का ऐलान किया था।
विज्ञापन