फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government earns three times more in last five years from tax petrol diesel

पेट्रोलः टैक्स से 5 साल में 3 गुनी हुई कमाई, 2011 में कच्चा तेल था 118.64 डॉलर, पेट्रोल 58.37 रुपये

Sat, 28 Apr 2018 11:55 AM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली।
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sat, 28 Apr 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Government earns three times more in last five years from tax petrol diesel

किसी वस्तु पर टैक्स से महज पांच साल में तीन गुनी कमाई बढ़ना, सुनने में बड़ा अजीब लगता है। लेकिन पेट्रोल-डीजल एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पादों पर लगे टैक्स से केंद्र सरकार की कमाई पांच साल में करीब तीन गुनी बढ़ गई है।

विज्ञापन


यह कर वसूली ऐसे हालात में हो रही है जब इंडियन बॉस्केट कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर गई है। इस समय डीजल की कीमतें एतिहासिक शीर्ष स्तर पर जबकि पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अप्रैल 2011 में 118.64 डॉलर के एतिहासिक शीर्ष स्तर पर थी, तब भी दिल्ली में पेट्रोल 58.37 रुपये जबकि डीजल 37.75 रुपये प्रति लीटर बिका था।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ती गई कमाई
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013-14 में केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स एवं सेस के मद में 88,600 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। यह 2014-15 में बढ़ कर 1,05,653 करोड़ रुपये, 2015-16 में 1,85,956 करोड़ रुपये, 2016-17 में 2,53,254 करोड़ रुपये और वर्ष 2017-18 में दिसंबर तक 2,01,592 करोड़ रुपये पर आ गया था। 2018-19 के बजट में कुल 2,57,850 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया है। यह वर्ष 2013-14 में हुई कुल वसूली के मुकाबले 2.91 गुना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अप्रैल 2011 में सबसे महंगा था क्रूड 

Government earns three times more in last five years from tax petrol diesel
पेट्रोल-डीजल

पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक इंडियन बॉस्केट का सबसे महंगा क्रूड अप्रैल 2011 में खरीदा गया है। उस समय यह प्रति बैरल 118.64 डॉलर पर था। उस समय दिल्ली में पेट्रोल 58.37 रुपये जबकि डीजल 37.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहे थे। जब मई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई तो क्रूड के भाव 106.85 डॉलर प्रति बैरल पर थे। उस समय दिल्ली में पेट्रोल 71.41 रुपये और डीजल 56.71 रुपये प्रति लीटर बिका था।

अप्रैल 2016 में सबसे सस्ता था क्रूड
अप्रैल 2016 में तो इंडियन बॉस्केट क्रूड की कीमत घट कर 28.08 डॉलर प्रति बैरल तक घट गई थी। उस समय दिल्ली में पेट्रोल के दाम 59.35 रुपये और डीजल 45.03 रुपये प्रति लीटर था।

क्रूड 73 डॉलर के आसपास लेकिन कीमतें आसमान पर
इस समय इंडियन बॉस्केट क्रूड की कीमत 73 डॉलर के आसपास चल रही है लेकिन दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें आसमान पर हैं। डीजल की कीमतें जहां ऐतिहासिक 65.93 रुपये प्रति लीटर पर है तो पेट्रोल 74.67 रुपये पर। हालांकि दोनों ईंधनों की कीमतें पिछले तीन दिनों से स्थिर हैं।

चालू वर्ष में पेट्रोल पदार्थों से कर राजस्व
बेसिक एंड स्पेशल एक्साइज ड्यूटी        94,000
स्पेशल एडिशनल ड्यूटी                      36,000
क्रूड पर सेस                                     14,850
रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस                  1,13,000
कुल                                              2,57,850
-करोड़ रुपये में-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed