{"_id":"5f573a028ebc3e613e628db5","slug":"google-announcement-for-their-employees-three-days-weekly-off-for-employees-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने कर्मचारियों को दिया हफ्ते में तीन दिन का साप्ताहिक अवकाश, यह है बड़ी वजह","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
गूगल ने कर्मचारियों को दिया हफ्ते में तीन दिन का साप्ताहिक अवकाश, यह है बड़ी वजह
Tue, 08 Sep 2020 01:38 PM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Google employees: तीन दिन वीकली ऑफ
- फोटो : Google
दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गूगल ने हफ्ते में तीन दिन का साप्ताहिक अवकाश (वीकली ऑफ) देने की घोषणा की है। कंपनी के दुनियाभर में कार्यरत सभी कर्मचारियों को शुक्रवार से लेकर के रविवार तक अवकाश मिलेगा। उन्हें सिर्फ सोमवार से गुरुवार तक काम करना होगा। कंपनी ने यह फैसला वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लिया है।
विज्ञापन
कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों पर काम का दबाव काफी कम होगा। कंपनी की तरफ से कर्मचारियों के लिए एक आंतरिक संदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 'घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की वजह से कर्मचारियों के काम के घंटे में बढ़ोतरी हो गई है। इसके लिए प्रबंधकों को अपनी टीम को सहयोग करने के लिए कहा गया है और यह भी कहा गया है कि इस नई व्यवस्था के मुताबिक हर कर्मचारी के काम के प्रति जिम्मेदारी तय की जाए।'
विज्ञापन
शुक्रवार को किया काम तो सोमवार को मिलेगा ऑफ
हालांकि, अगर किसी कर्मचारी को शुक्रवार या फिर रविवार को काम करना पड़ता है तो उसको सोमवार को वीकली ऑफ दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्प्ष्ट कर दिया है कि तकनीकी से जुड़े कर्मचारी शुक्रवार को ऑफ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
गूगल की इस पहल के बाद अन्य टेक कंपनियों के कई कर्मचारियों ने अपनी कंपनियों में भी इसी तरह के कदम उठाने की मांग की है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की वजह से कई लोग पिछले छह महीने से ज्यादा समय से घर से काम कर रहे हैं। भारत में भी बड़ी संख्या में कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रहीं हैं।