फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gold price aaj ka sone aur chandi ka bhav gold and silver price news

Gold Silver Price: कमजोर पड़ी मांग, सोना 1650 रुपये गिरकर 79500 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2900 रुपये लुढ़की

Thu, 07 Nov 2024 06:34 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 07 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

Gold Silver Price: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में 1650 रुपये की गिरावट आई और यह 80 हजार के आंकड़े से नीचे आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार के 10 ग्राम सोने की कीमतें 79500 रुपये रह गईं। जबकि चांदी की कीमतों में भी 2900 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
gold price aaj ka sone aur chandi ka bhav gold and silver price news
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

लगातार कमजोर मांग के चलते सोने-चांदी के भाव गिर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में 1650 रुपये की गिरावट आई और यह 80 हजार के आंकड़े से नीचे आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार के 10 ग्राम सोने की कीमतें 79500 रुपये रह गईं। जबकि चांदी की कीमतों में भी 2900 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यह 93800 रुपये प्रतिकिलो रहीं। सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

विज्ञापन


बुधवार को सोने की कीमत 81150 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 96700 रुपये प्रतिकिलो रही थीं। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1650 रुपये घटकर 79100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि इससे पहले यह 80750 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओें की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। 
विज्ञापन


एमसीएक्स पर भी गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें रहीं स्थिर और चांदी की कीमतों में गिरावट
वहीं वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमतें 76655 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहीं। जबकि दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 9 रुपये या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90811 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष व रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में स्थिर से लेकर सीमित दायरे में कारोबार हुआ। क्योंकि बाजार को आज रात फेडरल रिजर्व की बैठक का इंतजार है, क्योंकि इसमें 0.25 फीसदी तक ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वैश्विक बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 0.07 फीसदी की और 1.90 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2674.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी 0.24 फीसदी गिरकर 31.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 


विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के व्यापारिक उत्साह के बीच सुरक्षित निवेश कम होने और पूंजी प्रवाह बिटकॉइन और इक्विटी बाजारों जैसी जोखिम भरी संपत्तियों की ओर जाने से सोने की कीमतें गिर गईं हैं। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और अमेरिकी डॉलर में उछाल से धातुओं के मूल्य पर असर पड़ा है। कहा यह भी जा रहा है कि कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के चलते आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed