फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price News

Gold Silver Price Today: सोना 875 रुपये सस्ता हुआ, चांदी के दाम 760 रुपये घटे

Fri, 22 Mar 2024 07:22 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 22 Mar 2024 07:22 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव  875 रुपये की कमी के साथ 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत में 760 रुपये की कमी आई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price News
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को दिल्ली सर्फाफा बाजार में सोने की कीमत 875 रुपये टूटकर 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच चांदी के दाम में भी कमी आई। यह 760 रुपये टूटकर 76,990 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बीते दिन चांदी का भाव 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम था।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया, 'दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) का भाव पिछले दिन के मुकाबले 875 रुपये घटकर 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 2,167 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह पिछले दिन के स्तर से 35 डॉलर कम है। उधर चांदी भी 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कम होकर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 25.51 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


जेएम फाइनेंशियल एंड ब्लिंककेएक्स के शोध उपाध्यक्ष (कमोडिटी-करेंसी) प्रणव मेर ने कहा, 'मुनाफावसूली और डॉलर सूचकांक में तेज उछाल के कारण सोने की कीमतें सार्वकालिक उच्चतम स्तर से करीब 2 फीसदी नीचे आ गई हैं।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed