{"_id":"60d900498ebc3e356e262715","slug":"gold-imports-increased-87-times-in-april-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अप्रैल-मई में सोना आयात 87 गुना बढ़ा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
खुशखबर: अप्रैल-मई में सोना आयात 87 गुना बढ़ा
Mon, 28 Jun 2021 04:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Jun 2021 04:18 AM IST
सार
सोने के आयात में वृद्धि से 2021-22 के अप्रैल-मई में व्यापार घाटा 21.38 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एक साल पहले यानी 2020-21 की इसी अवधि में यह 9.9 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 87 गुना बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा। महामारी और देशव्यापी प्रतिबंधों के चलते पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि यानी 2020-21 के अप्रैल-मई में सोने का आयात बहुत नीचे चला गया था।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार तब सोना आयात 7.91 करोड़ डॉलर रहा था। सोने के आयात में वृद्धि से 2021-22 के अप्रैल-मई में व्यापार घाटा 21.38 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एक साल पहले यानी 2020-21 की इसी अवधि में यह 9.9 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
हालांकि, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान चांदी का आयात 93.7 फीसदी घटकर 2.76 करोड़ डॉलर रहा। वहीं, रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.34 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.1 अरब डॉलर था।
विज्ञापन