{"_id":"601326bec7c7cb3bd4062dcb","slug":"gold-demand-in-the-country-plummeted-by-35-percent-expected-to-improve-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सोने की मांग 35 फीसदी घटी, इस साल सुधार की उम्मीद","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
देश में सोने की मांग 35 फीसदी घटी, इस साल सुधार की उम्मीद
Fri, 29 Jan 2021 02:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन और कीमतों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के कारण भारत में 2020 के दौरान सोने की मांग 35.34 फीसदी घटकर 446.4 टन रह गई। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं और सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है, जिससे इस साल सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 2019 के दौरान मांग 690.4 टन रही थी।
विज्ञापन
डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ‘गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स’ रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्य के लिहाज से देश में पिछले साल 1.88 लाख करोड़ रुपये की सोने की खपत हुई थी, जो 2019 के 2.18 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 14 फीसदी कम है।
विज्ञापन
इस बीच आभूषण की कुल मांग मात्रा के हिसाब से 544.6 टन से 42 फीसदी घटकर 315.9 टन रह गई, जबकि मूल्य के लिहाज से यह 22.42 फीसदी घटकर 1.33 लाख करोड़ रुपये रही। कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों से आभूषण की मांग प्रभावित हुई। 2020 में देश का सोना आयात 47 फीसदी कम होकर 344.2 टन रह गया।
विज्ञापन
आभूषणों की मांग में तेजी
डब्ल्यूजीसी इंडिया के प्रबंध निदेशक सोमसुंदरम पीआर ने कहा, लॉकडाउन में ढील और चरणबद्ध तरीके से हालात सामान्य करने के प्रयासों से बीते साल की अक्तूबर-दिसंबर यानी चौथी तिमाही में सोने का आयात सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ा है। यह दबी मांग के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, चौथी तिमाही में उपभोक्ता धारणा में सुधार हुआ और सोने की मांग में गिरावट कम होकर महज चार फीसदी रह गई।
इस दौरान सोने की मांग 186.2 टन रही। सोमसुंदरम ने कहा, 2020 की चौथी तिमाही में त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन की वजह से आभूषणों की मांग 137.3 टन रही। यह पूरे साल की सबसे मजबूत तिमाही रही। निवेश मांग में भी अच्छा सुधार रहा और यह आठ फीसदी बढ़कर 48.9 टन रही।
प्रति व्यक्ति सोने की मांग 63 फीसदी घटी
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रति व्यक्ति सोने की मांग 63 फीसदी घट गई है। 2010 में प्रति व्यक्ति सोने की मांग 0.8 ग्राम हुआ करती थी, जो 2015 में 0.7 ग्राम रह गई और 2020 में घटकर 0.3 ग्राम पर आ पहुंची। पिछले साल देश में 95.5 सोने की रिसाइकिलिंग हुई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 119.5 टन था।
दुनिया में मांग 11 साल के निचले स्तर पर
डब्ल्यूजीसी के मुताबिक, 2020 के दौरान दुनिया में सोने की मांग घटकर 3,759.6 टन रह गई। यह 2009 के बाद 11 साल का निचला स्तर है। उस दौरान सोने की मांग 3,385.8 टन रही थी, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 4,386.4 टन रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर में लगाए गए प्रतिबंधों से ग्राहकों की धारणा में पूरे साल गिरावट रही।
अक्तूबर-दिसंबर तिमाही की कमजोर मांग ने स्थिति और खराब कर दी। डब्ल्यूजीसी के मुताबिक, चौथी तिमाही में सोने की मांग सालाना आधार पर 28 फीसदी घटकर 783.4 टन रही। इस दौरान सोने के आभूषण की मांग 1,411.6 टन रही, जो 2019 की समान अवधि के 2,122.7 टन से 34 फीसदी कम है।
सराफा बाजार में सोना 109 रुपये सस्ता, चांदी 146 रुपये लुढ़की
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 109 रुपये सस्ता होकर 48,183 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी भी 146 रुपये सस्ती होकर 65,031 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर में मजबूती और कॉमेक्स में नरमी से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 109 रुपये गिर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,840.79 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 25.12 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,292 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।