फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Foreign investors withdrew nearly Rs 6,000 crore in January

विदेशी निवेशकों ने जनवरी में की करीब 6,000 करोड़ रुपये की निकासी

Sun, 27 Jan 2019 03:04 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 27 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Foreign investors withdrew nearly Rs 6,000 crore in January
शेयर बाजार - फोटो : self
 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू शेयर बाजार से जनवरी में करीब छह हजार करोड़ रुपये की निकासी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में भी एफपीआई की निकासी जारी रहेगी।
विज्ञापन


इससे पहले नवंबर और दिसंबर महीने में एफपीआई ने घरेलू शेयर बाजार में 8,584 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि अक्टूबर में उन्होंने 28,900 करोड़ रुपये की भारी भरकम निकासी की थी।
विज्ञापन


उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक जनवरी से 25 जनवरी तक शेयर बाजार से 5,880 करोड़ रुपये की निकासी की है। हालांकि इस अवधि के दौरान उन्होंने बांड बाजार में 163 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक मुश्किलों तथा आसन्न आम चुनाव को लेकर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।’’ 

मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई निवेश के मामले में यह साल की अच्छी शुरुआत नहीं है। स्पष्ट है कि वे भारत के संबंध में सतर्कता के साथ इंतजार करो और देखो की रणनीति अपना रहे हैं। वह लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निवेशकों का ध्यान आम बजट, आर्थिक प्रगति और आम चुनाव पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed