{"_id":"5f918b4b8ebc3e9be04eb305","slug":"foreign-institutional-investors-fii-hike-stake-in-reliance-industries-to-25-2-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस इंडस्ट्रीज में FII का निवेश नई ऊंचाई पर, 25.2 फीसदी तक बढ़ी हिस्सेदारी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रिलायंस इंडस्ट्रीज में FII का निवेश नई ऊंचाई पर, 25.2 फीसदी तक बढ़ी हिस्सेदारी
Thu, 22 Oct 2020 07:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने धनकुबेर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी 25.2 फीसदी तक बढ़ा दी है। एफआईआई ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
सितंबर तिमाही में करीब 2.73 करोड़ की शेयरों की खरीदारी
सितंबर तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में करीब 2.73 करोड़ की शेयरों की खरीददारी की। शेयर बाजार में गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2107 रुपये पर बंद हुआ है। मार्केट प्राइज के हिसाब से यह खरीददारी लगभग 5750 करोड़ रुपये की बैठती है।
विज्ञापन
सितंबर तिमाही के अंत तक एफआईआई के पास 165.8 करोड़ शेयर थे
रिलायंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, सितंबर तिमाही के अंत तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के पास 165.8 करोड़ शेयर थे। जो कुल शेयर होल्डिंग का 25.2 फीसदी है। जून तिमाही में 30 विदेशी संस्थागत निवेशकों के पास कुल 163.07 करोड़ शेयर ही थे।
विज्ञापन
रिलायंस में एफआईआई का निवेश नई ऊंचाई पर
ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने रिलायंस में एफआईआई के निवेश पर एक नोट जारी कर कहा है कि रिलायंस में एफआईआई का निवेश नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। उधर म्युचुअल फंड्स ने रिलायंस में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
जून तिमाही में हिस्सेदारी 5.37 फीसदी थी
जून तिमाही में घरेलू म्यूचुअल फंडों की आरआईएल में हिस्सेदारी 5.37 फीसदी थी, जो सितंबर में घटकर 5.12 फीसदी रह गई। प्रमोटर्स ने भी अपनी हिस्सेदारी मे ईजाफा किया है। प्रमोटरों ने भी अपनी हिस्सेदारी 50.37 फीसदी से बढ़ाकर 50.49 फीसदी कर ली है।