{"_id":"665fae3b605e33766405eb75","slug":"food-production-will-exceed-32-crore-tonnes-record-wheat-production-expected-in-third-advance-estimate-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wheat: 32 करोड़ टन से ज्यादा होगा खाद्य उत्पादन, तीसरे अग्रिम अनुमान में गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार की उम्मीद","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Wheat: 32 करोड़ टन से ज्यादा होगा खाद्य उत्पादन, तीसरे अग्रिम अनुमान में गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार की उम्मीद
Wed, 05 Jun 2024 05:46 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:46 AM IST
सार
Wheat Production: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2023-24 के प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान में कहा कि सरकार ने देश में रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
गेहूं के बोरे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने देश में रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई है। 11.29 करोड़ टन गेहूं पैदा हो सकता है। जबकि कुल खाद्यान्न 32 करोड़ टन से ज्यादा हो सकता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2023-24 के प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान में कहा, चावल उत्पादन इस दौरान 13.67 करोड़ टन रह सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी अनुमान के मुताबिक, मक्का का उत्पादन 3.57 करोड़ टन, श्री अन्न का 1.74 करोड़ टन, अरहर का 33.85 लाख टन और चना का 1.16 करोड़ टन उत्पादन हो सकता है। तिलहन 3.96 करोड़ टन, सोयाबीन 1.30 करोड़ टन, रेपसीड और सरसों का 1.31 करोड़ टन उत्पादन हो सकता है। गन्ना का उत्पादन 44.25 करोड़ टन, कपास का 3.25 करोड़ टन और जूट का 92.59 लाख टन हो सकता है।
विज्ञापन