फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Flipkart group acquires Walmart India, to launch of wholesale marketplace

फ्लिपकार्ट ने पेश किया नया डिजिटल बाजार 'होलसेल', वॉलमार्ट इंडिया का किया अधिग्रहण

Thu, 23 Jul 2020 06:33 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बंगलूरू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Flipkart group acquires Walmart India, to launch of wholesale marketplace
flipkart

फ्लिपकार्ट समूह ने गुरुवारर को देश के 650 अरब डॉलर के थोक कारोबार बाजार में उतरने के लिए नए डिजिटल बाजार 'फ्लिपकार्ट होलसेल' शुरू करने की घोषणा की। साथ ही कंपनी ने वॉलमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीदी है।

विज्ञापन


वॉलमार्ट इंडिया देश में 'बेस्ट प्राइस' नाम से थोक दुकानों का परिचालन करती है। अभी इसके देशभर में 28 स्टोर हैं। फ्लिपकार्ट की ओर से यह घोषणा ऐसे समय की गयी है जब कंपनी ने हाल ही में वॉलमार्ट के नेतृत्व वाले निवेशकों के समूह से 1.2 अरब डॉलर का निवेश जुटाया है। हालांकि फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट इंडिया के अधिग्रहण सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वॉलमार्ट इंडिया, दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कारोबार कंपनियों में से एक वॉलमार्ट के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। वहीं फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए वॉलमार्ट ने 2018 में 16 अरब डॉलर का निवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'फ्लिपकार्ट होलसेल' एक बी2बी (कंपनियों के बीच आपस में कारोबार) डिजिटल बाजार होगा। फ्लिपकार्ट अगस्त में इसका परिचालन शुरू करेगी। कंपनी ने कहा कि यह देश के खुदरा बाजार की जान किराना और लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देगा। कंपनी छोटे कारोबार क्षेत्र को उचित मूल्य पर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला में से चुनने का अवसर प्रदान करेगी।


फ्लिपकार्ट होलसेल का नेतृत्व कंपनी के वरिष्ठ कर्मी आदर्श मेनन करेंगे। वहीं वॉलमार्ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर अग्रवाल अधिग्रहण पूरा होने तक अपने पद पर बने रहेंगे। उसके बाद उन्हें वॉलमार्ट में ही कोई और जिम्मेदारी दे दी जाएगी। वहीं वॉलमार्ट इंडिया के करीब 3,500 अन्य कर्मचारी फ्लिपकार्ट में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed