फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy says Indian E Commerce Market to grow with pace in upcoming years

3-4 साल में 100 अरब डॉलर का हो जाएगा भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग: फ्लिपकार्ट के सीईओ

Wed, 27 Jan 2021 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy says Indian E Commerce Market to grow with pace in upcoming years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है, जिससे ई-कॉमर्स को काफी प्रोत्साहन मिला है। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने बुधवार को यह बात कही। कृष्णमूर्ति ने कहा कि उपभोक्ताओं के व्यवहार में आए इस बदलाव की वजह से अगले तीन-चार साल में देश का ई-कॉमर्स उद्योग 90 से 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों से कारोबार जगत प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे कई नए रास्ते भी खुल गए हैं। उन्होंने कहा, ‘आधुनिक खुदरा क्षेत्र आज किराना पारिस्थतिकी तंत्र सहित सभी आकार के कारोबार के लिए उल्लेखनीय अवसर प्रदान कर रहा है। फ्लिपकार्ट भी छोटे उद्योगों और कारीगरों को मदद के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है।’
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र पिछले कुछ साल से तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2019 में 10 प्रतिशत से अधिक भारतीयों ने कुछ न कुछ ऑनलाइन खरीदा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इस रुख में और तेजी आई है। उस समय लोगों को अपने घर में रहना पड़ा था। लोगों ने किराना और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया। लॉकडाउन हटने के बाद भी यह रुख जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘आज देश में 100 से अधिक पिन कोड में ई-कॉमर्स के जरिए खरीद हो रही है। इनमें फैशन, उपकरण और फर्नीचर आदि शामिल हैं। 60 प्रतिशत से अधिक लेनदेन और ऑर्डर दूसरी श्रेणी के शहरों से आ रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed