{"_id":"595b7f484f1c1b23418b4b17","slug":"finance-ministry-to-organize-class-on-gst-from-6-july-for-six-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार लगाएगी GST की मास्टर क्लास, 6 जुलाई से होगी शुरुआत ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सरकार लगाएगी GST की मास्टर क्लास, 6 जुलाई से होगी शुरुआत
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
gst
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी को लागू हुए तीन दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभी भी लोगों के मन में इसको लेकर के कई सारी दुविधाएं और शंका हैं। लोगों को दिक्कत यह है कि अभी तक उनके कई सवालों का जवाब उन्हें नहीं मिला है। लोगों को हो रही इन सब दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार 6 जुलाई से छह दिनों के लिए जीएसटी की मेगा क्लास लगाने जा रही है।
विज्ञापन
इस क्लास में लोगों को हिंदी और अंग्रेजी में जीएसटी से जुड़े सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही क्वास का फायदा सभी लोग ले सकें, इसके लिए टीवी, रेडियो सहित सभी सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर इसको प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सकेट्री हसमुख अढ़िया ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद वो सप्लाई और कीमतों पर निगाह रखे हुए हैं। देश ने जीएसटी को स्वीकार कर लिया है। जीएसटी के लागू होने के बाद सरकार की पूरी तरह से नजर है। 15 विभागो के सचिवों की कमेटी बनाई गई है। 175 ऑफिसरों की बैठक होगी विज्ञान भवन में जिनको जीएसटी के लिए तैनात किया गया है। प्रत्येक ऑफिसर के पास 5-6 जिलों का प्रभार होगा, जहां वो जीएसटी के मामलों पर पूरी तरह से नजर रखेंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि जीएसटी के बाद 2 लाख 2 हजार नए लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। सामान पर पुराना और नया एमआरपी दिखाना जरूरी होगा अगर व्यापारी के पास पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है। एमआरपी में सभी तरह के टैक्स शामिल होंगे।