फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   pmo intensifies enquiry on bogus companies, will have to file aadhaar and return

GST: कीमतों पर सरकार की कड़ी नजर, कंपनियों को नई-पुरानी कीमत का अखबार में देना होगा विज्ञापन

Tue, 04 Jul 2017 06:01 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 04 Jul 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
pmo intensifies enquiry on bogus companies, will have to file aadhaar and return
हसमुख अधिया

वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने कहा कि कंपनियों को जीएसटी के लागू होने के बाद अखबारों में विज्ञापन देकर के पुराने और नए रेट के बारे में बताना होगा, जिससे लोगों के मन में किसी प्रकार का दुविधा न हो। इसके अलावा सरकार ने 22 राज्यों में चेक पोस्ट को खत्म कर दिया है। केंद्र सरकार जीएसटी को लेकर के व्यापारियों के लिए एक मेगा क्लास का आयोजन ६ जुलाई से शुरू करेगी जिसको छह दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन दिन हिंदी और तीन दिन अंग्रेजी में क्लास होगी, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। 

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद वो सप्लाई और कीमतों पर निगाह रखे हुए हैं। देश ने जीएसटी को स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी के लागू होने के बाद सरकार की पूरी तरह से नजर है। 15 विभागो के सचिवों की कमेटी बनाई गई है। कल 175 ऑफिसरों की बैठक होगी विज्ञान भवन में जिनको जीएसटी के लिए तैनात किया गया है। प्रत्येक ऑफिसर के पास 5-6 जिलों का प्रभार होगा, जहां वो जीएसटी के मामलों पर पूरी तरह से नजर रखेंगे। 


 
पीएमओ ने फर्जी कंपनियों के खिलाफ अपनी जांच तेज कर दी है। पीएमओ ने कहा कि रिटर्न नहीं भरने पर रजिस्ट्रेशन रद्द होगा। कंपनी डायरेक्टर को आधार देना होगा।अगर डायरेक्टर ने आधार नहीं दिया और रिटर्न फाइल नहीं किया तो फिर उसकी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा। 

उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि जीएसटी के बाद 2 लाख 2 हजार नए लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। सामान पर पुराना और नया एमआरपी दिखाना जरूरी होगा अगर व्यापारी के पास पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है। एमआरपी में सभी तरह के टैक्स शामिल होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed