फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Facebook India net profit doubles FY20

फेसबुक इंडिया का राजस्व 43 प्रतिशत बढ़कर 1,277.3 करोड़ रुपये, मुनाफा दोगुना हुआ

Thu, 10 Dec 2020 12:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Facebook India net profit doubles FY20
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सोशल मीडिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फेसबुक इंडिया का राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान 43 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 1277.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ दुगुने से भी अधिक होकर 135.7 करोड़ रुपये हो गया। नियामकीय सूचना में यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 893.4 करोड़ रुपये रही थी। सरकार के कंपनी पंजीयक को सौंपी गई सूचना में यह कहा गया है। बाजार की खुफिया जानकारी जुटाने वाली कंपनी टाफलर ने यह बताया है।
विज्ञापन



फेसबुक इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019- 20 में 107 प्रतिशत बढ़कर 135.7 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वर्ष कंपनी को 65.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में संपर्क करने पर फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि भारत उनके लिये महत्वपूर्ण बाजार है।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक अन्य कंपनी गूगल ने भी नवंबर में कुछ इसी तरह की जानकारी दी थी। गूगल की 2019- 20 में भारत से आय 34.8 प्रतिशत बढ़कर 5,593.8 करोड़ रुपये रही। जबकि उसका शुद्ध लाभ 23.9 प्रतिशत बढ़कर 586.2 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed