{"_id":"5f8192158ebc3ec5f1251e7e","slug":"epfo-may-credit-interest-by-diwali-send-an-sms-to-know-account-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO का दिवाली उपहार: ग्राहकों को जल्द मिल सकती है 8.5 फीसदी ब्याज की पहली किस्त","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
EPFO का दिवाली उपहार: ग्राहकों को जल्द मिल सकती है 8.5 फीसदी ब्याज की पहली किस्त
Sat, 10 Oct 2020 04:24 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 10 Oct 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दिवाली तक अपने ग्राहकों को 8.5 फीसदी ब्याज की पहली किस्त दे सकती है। ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड ने सितंबर में कहा था कि वह अपने ग्राहकों को 8.5 फीसदी ब्याज देगा। ईपीएफओ पहले किस्त के तहत 8.15 फीसदी का ब्याज और बाद में 0.35 फीसदी का भुगतान करेगा। 0.35 फीसदी का भुगतान दिसंबर तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
SMS के जरिए कैसे जान सकते हैं पीएफ का बैलेंस
- अगर आपका यूएएन नंबर EPFO के पास रजिस्टर्ड है तो आपके PF के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO लिखकर भेजना होगा। आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।
- अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन, बैंक एकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो।
- EPFO की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए UN नंबर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्ड कॉल के जरिए जानें बैलेंस
- मिस्ड कॉल के जरिए जानें बैलेंस-अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना जरूरी ही।