फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Engineer's fortunes changed with pearl farming, earning millions of rupees

मोतियों की खेती से बदली इंजीनियर की किस्मत, कमा रहा लाखों रुपये 

Mon, 25 Jun 2018 03:40 PM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jun 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Engineer's fortunes changed with pearl farming, earning millions of rupees

पेशे से इंजीनियर गुरुग्राम के जमालपुर गांव के विनोद मछली पालन में किस्मत आजमाना चाहते थे। पर्याप्त जमीन न होने पर उनका मछली पालन का सपना टूट गया। लेकिन, विनोद ने हार नहीं मानी और मत्स्य विभाग के अधिकारियों की सलाह पर मोतियों की खेती शुरू कर दी। विनोद हरियाणा में मोतियों की खेती करने वाले पहले किसान हैं। उन्होंने 20x10 फीट के गड्ढे से 1,100 सीप के साथ मोतियों की खेती शुरू की थी, अब 40x40 फीट के गड्ढे में 5,000 सीप से मोतियों का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उन्हें सालाना 4,00,000 रुपये की कमाई हो रही है।

विज्ञापन


हरियाणा फल, फूल व सब्जियों की खेती के लिए तो मशहूर था ही, अब यहां के मोती भी जयपुर, अहमदाबाद, सूरत और मुंबई में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। विनोद कुमार अपनी मोतियों की मार्केटिंग भी खुद ही करते हैं। इससे उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है। बिचौलियों का कोई रोल ही उनके धंधे में नहीं हैं। हरियाणा मत्स्य पालन विभाग विनोद की हरसंभव मदद करता है।
विज्ञापन

 

मोतियों की खेती करने वाले किसानों के लिए मिसाल बने विनोद

Engineer's fortunes changed with pearl farming, earning millions of rupees

प्रदेश के लिए मोतियों की खेती में मिसाल बन चुके विनोद एक महीने की पर्ल कल्चर ट्रेनिंग भुवनेश्वर स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेश वाटर एक्वाकल्चर में कर चुके हैं। ट्रेनिंग के बाद गांव जमालपुर में मोतियों की खेती करने पर बीते साल लगभग 4,00,000 रुपये की उन्हें आमदनी हुई है। गुरुग्राम जिला प्रदेश में मोतियों की खेती करने वाला पहला जिला है।

मोतियों की खेती करने वाले पहले किसान विनोद कुमार का कहना है कि जब उन्हें गुरुग्राम जिले के मत्स्य पालन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने मोतियों की खेती का सुझाव दिया, तो पहली बार उन्हें इस पर विश्वास नहीं हुआ। जब उन्होंने भुवनेश्वर जाकर ट्रेनिंग ली, तो उनमें मोतियों की खेती करने को लेकर आत्मविश्वास पैदा हुआ। उन्होंने इंजीनियरिंग के पेशे को छोड़कर इसी ओर अपना ध्यान लगाया और उसी का परिणाम है कि आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ ही उन्होंने नाम भी कमाया है।

 

कई और किसान भी आए आगे

Engineer's fortunes changed with pearl farming, earning millions of rupees

मत्स्य पालन मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि विनोद को मोतियों की खेती से अच्छी कमाई होने पर अन्य किसानों ने भी इस दिशा में काम शुरू किया है। मत्स्य विभाग से मोतियों की खेती के लिए किसान 50 फीसदी सब्सिडी ले रहे हैं। जिला गुरुग्राम के ही गांव भौड़ाकलां के किसान रामअवतार ने एक एकड़ भूमि में मोतियों की खेती शुरू की है। कुरुक्षेत्र जिले में भी किसान इस वर्ष से मोतियों की खेती की ओर बढ़े हैं।

 
 
विज्ञापन

ऐसे होती है मोतियों की खेती

Engineer's fortunes changed with pearl farming, earning millions of rupees

मोती की खेती के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में लगभग 40,000 रुपये तक का खर्च आता है। मोती की खेती के लिए सीप जिसे पायला भी कहा जाता है, उसमें न्यूकिलियस डाला जाता है। इस सीप को जाल के बैग पर लगाते हैं और डंडे के सहारे खड़ा कर देते हैं। इसके बाद इसे तालाब में 3-4 फीट गहरे पानी में लगभग 8 से 10 महीने के लिए छोड़ा जाता है। उसके बाद सीप में मोती तैयार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed