फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Elon Musk became richest person in the world surpassing Jeff Bezos

जेफ बेजोस को पीछे छोड़ एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Elon Musk became richest person in the world surpassing Jeff Bezos
एलन मस्क - फोटो : ट्विटर (फाइल)

स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क गुरुवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। उन्होंने दिग्गज अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा। गुरुवार को मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों की कीमतों में 4.8 फीसदी का उछाल आया। जिसके साथ ही एलन मस्क ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे अमीर 500 व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में जन्मे मस्क की न्यूयॉर्क में सुबह 10.15 बजे तक संपत्ति 188.5 अरब डॉलर थी। यह बेजोस के मुकाबले 1.5 अरब डॉलर अधिक है। उल्लेखनीय है कि जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग की इस सूची में अक्तूबर 2017 से पहले स्थान पर बने हुए थे। स्पेसएक्स के सीईओ के तौर पर एलन मस्क की अंतरिक्ष के क्षेत्र में निजी दौड़ में बेजोस से प्रतिद्वंद्विता भी है। बेजोस ब्ल्यू ओरिजिन एलएलसी के मालिक हैं।
विज्ञापन



बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में एलन मस्क की संपत्ति में खूब बढ़ोतरी हुई है। एक अनुमान के अनुसार, पिछले साल ही उनकी संपत्ति में 150 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है। शानदार प्रॉफिट के चलते पिछले साल टेस्ला के शेयरों की कीमतों में 743 फीसदी की बढ़त हुई। बता दें कि छह जनवरी तक एलन मस्क की नेटवर्थ 181 अरब डॉलर पहुंच गई थी, तभी से बेजोस की गद्दी पर संकट के बादल छा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2017 से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे बेजोस
ब्लूमबर्ग दुनियाभर के अमीरों की सूची प्रतिदिन के हिसाब से जारी करता है। इसकी बिलियनेयर इंडेक्स में जेफ बेजोस अक्तूबर 2017 से पहले स्थान पर बने हुए थे। अब साल 2021 में आकर इस स्थान पर किसी और व्यक्ति का नाम आ पाया है। इस बिलियनेयर इंडेक्स में सामान्यत: अरबपतियों के पास मौजूदा पूरी संपत्ति के आधार पर रैंकिंग की जाती है। वर्तमान में जेफ बेजोस की संपत्ति 187 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed