फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Diwali festival sales: huge business of Rs 1.25 lakh crores, record trade figure in last 10 years on Diwali: CAIT

दिवाली पर रिकॉर्ड कारोबार: 1.25 लाख करोड़ रुपये के सामानों की हुई बिक्री, टूटा पिछले 10 वर्षों का आंकड़ा

Fri, 05 Nov 2021 07:57 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

इस दिवाली लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो पिछले 10 वर्षों में रिकॉर्ड व्यापार आंकड़ा है।

विज्ञापन
Diwali festival sales: huge business of Rs 1.25 lakh crores, record trade figure in last 10 years on Diwali: CAIT
खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : एएनआई

विस्तार

लगभग दो साल तक कोरोना के साये में गुजारने के बाद इस बार दिवाली का जोश पूरे देश में देखने को मिला। इस दिवाली लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो पिछले 10 वर्षों में रिकॉर्ड व्यापार आंकड़ा है। अखिल भारतीय व्यापार परिसंघ (सीएआईटी) ने इसका दावा किया है। सीएआईटी ने कहा कि इस साल दिवाली पर चीन को करीबन 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सीएआईटी कहना है उसने पिछले साल 'चीनी सामान के बहिष्कार' का आह्वान किया था। सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया के मुताबिक, चीन के सामान कम रखने का असर दिखा है। उन्होंने ये भी बताया कि इस साल छोटे कारीगरों, कुम्हारों, शिल्पकारों और स्थानीय कलाकारों ने अपने सामान की ज्यादा अच्छी बिक्री की है।

विज्ञापन


इन सामानों की हुई खूब बिक्री
सीएआईटी के मुताबिक, दिवाली में खास तौर पर एफएमसीजी सामान, उपभोक्ता सामान, खिलौने, बिजली के उपकरण और सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सफेद सामान, रसोई के सामान और सहायक उपकरण, उपहार के सामान, मिठाई, होम फर्निशिंग, टेपेस्ट्री, बर्तन, सोना और गहने, जूते, घड़ियां आदि खूब बिकीं। इसके अलावा फर्नीचर, कपड़े, फैशन परिधान, घर की सजावट के सामान, मिट्टी के दीयों सहित दिवाली पूजा के सामान, देवता, दीवार पर लटकने वाली सजावटी वस्तुएं ,हस्तशिल्प के सामान, वस्त्र, शुभ-लाभ वंदनवार, ओम जैसे सौभाग्य के प्रतीक, त्योहारी सीजन में घर की साज-सज्जा आदि में जबरदस्त कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed