फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dinesh Thakkar buys expensive luxury home 711 crore in India 63000-square-foot property located in Juhu

धनकुबेर: दिनेश ठक्कर ने खरीदा 711 करोड़ का सबसे महंगा लग्जरी होम, 63,000 स्क्वायर फीट की ये प्रॉपर्टी कहां है?

Wed, 23 Sep 2026 08:35 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 23 Sep 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Thakkar buys expensive luxury home 711 crore in India 63000-square-foot property located in Juhu
एंजेल वन के दिनेश ठक्कर ने खरीदा लग्जरी घर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स

डिजिटल स्टॉकब्रोकिंग कंपनी एंजेल वन के संस्थापक, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर ने 711 करोड़ रुपये में मुंबई के पॉश इलाके जुहू में आठ मंजिला आवासीय टावर खरीदा है। 'एंजेलस' नामक इस  टावर को देश का अब तक का सबसे बड़ा और महंगा लग्जरी आवास बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एंबेसी ग्रुप के एंबेसी टेराजा प्रोजेक्ट में बने इस पूरे टावर (जी+7) का रेरा कॉर्पेट एरिया 63,000 स्क्वायर फीट है। इसके हिसाब से इस प्रॉपर्टी का भाव लगभग 1.13 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट तय हुआ है, जो रेजिडेंशियल रियल एस्टेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में बन रहे सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियाज में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका था।

विज्ञापन

कभी 12वीं के बाद छोड़ी थी पढ़ाई

दिनेश ठक्कर की यह डील सिर्फ एक रियल एस्टेट खरीदारी नहीं, बल्कि उनके तीन दशकों के कड़े संघर्ष और दूरदर्शिता की कहानी है। मुंबई के मुलुंड में एक कपड़ा व्यापारी परिवार में जन्मे ठक्कर ने 12वीं की पढ़ाई के बाद पढ़ाई छोड़ दी और दोस्तों से पैसे उधार लेकर शेयर बाजार में कदम रखा। शुरुआत में ही उन्हें 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद 1992 के हर्षद मेहता घोटाले में भी उन्हें बड़ा घाटा और कर्ज सहना पड़ा। ठक्कर ने हार मानने के बजाय ब्रोकिंग इंडस्ट्री की खामियों को समझा और ग्राहकों के लिए पारदर्शी व टेक्नोलॉजी-संचालित सेवाएं लाने का फैसला किया। उन्होंने 1996 में एंजेल ब्रोकिंग की नींव रखी, जो बाद में 'एंजेल वन' बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के चार सबसे महंगे आवासीय टावर

  • मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया को आवासीय टॉवर माना जाए तो उसकी अनुमानित कीमत 15,000 करोड़ से अधिक है।
टावर अनुमानित कीमत मालिक
नमन जाना टावर (वर्ली, मुंबई) ₹703 करोड़ लीना गांधी तिवारी
जेके हाउस (मुंबई) ₹6,000 करोड़ गौतम सिंघानिया (रेमंड ग्रुप)
द डहलियास (गुरुग्राम) ₹190 करोड़ से ₹380 करोड़ तक -
लोढ़ा मालाबार (मुंबई) ₹369 करोड़ बजाज ग्रुप/जेपी तपारिया परिवार

 

किराए के मकान से 711 करोड़ के महल तक

दिलचस्प बात यह है कि दिनेश ठक्कर ने अपने कॅरिअर के शुरुआती 40 वर्षों तक किराए के मकान में रहना पसंद किया। उनका मानना था कि रियल एस्टेट में पैसा फंसाने के बजाय उसे अपने बिजनेस में लगाना ज्यादा बेहतर रिटर्न देता है। लेकिन अब अपने परिवार के लिए एक खास और निजी आशियाना बनाने के इरादे से उन्होंने देश का सबसे महंगा टावर खरीदा है।

इसलिए खास है एंजेलस टावर

यह टावर मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है, जहां बड़े उद्योगपति और फिल्मी हस्तियां रहती हैं। जी+7 मंजिल का यह टावर 2 एकड़ में फैले एंबेसी टेराजा प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें कुल 5 टावर हैं। सी फेसिंग होने के साथ-साथ इसमें निजता और परिवार के मुताबिक डिजाइन से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed