फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   diesel engine in railways would become history as it plans to fully electrify its track

चार साल में डीजल इंजन बन जाएगा इतिहास, रेलवे ने बनाया नया प्लान

Fri, 27 Oct 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 27 Oct 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
diesel engine in railways would become history as it plans to fully electrify its track
indian railway

अगले चार सालों में डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेनें देश भर में इतिहास बन जाएंगी। 2021 तक रेलवे अपने पूरे नेटवर्क पर डीजल इंजन के परिचालन को पूरी तरह से बंद कर देगा। इसके लिए रेलवे ने एक प्लान तैयार किया है। 

विज्ञापन


रेलवे को हर साल बचेंगे  10500 करोड़ रुपये
रेलवे ने जो प्लान तैयार किया है उसके मुताबिक हर साल डीजल इंजन के न होने से 10 हजार 500 करोड़ रुपये की बचत होगी। रेलवे ने इसके लिए 35 हजार करोड़ का बजट बनाया है। रेलवे का अभी 66 हजार किलोमीटर का नेटवर्क है जिस पर डीजल इंजन से ट्रेन चलती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- राजधानी में टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो हवाई जहाज से यात्रा कराएगा रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन


एक किलोमीटर ट्रैक पर आएगी इतनी कॉस्ट
रेलवे को एक किलोमीटर का ट्रैक तैयार करने पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। अभी केवल आधे से ज्यादा रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है। अभी रेलवे का हर साल डीजल पर 26500 करोड़ रुपये खर्च होता है। चार साल बाद इसमें 16 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। 

रेलवे कर रही है इसके लिए कॉन्फ्रेंस का आयोजन
अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए रेलवे आज एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है, जिसको रेल मंत्री पीयूष गोयल भी संबोधित करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में विश्व की कंपनियां भाग लेंगी। 


बिजलीघरों से डायरेक्ट लेगी बिजली
इसके अलावा रेलवे अपने बिजली के बिल में कटौती करने के लिए सीधे बिजलीघरों से बिजली खरीदेगी। अभी रेलवे पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों से बिजली खरीदती है। इससे रेलवे को सालाना 2500 करोड़ की बचत होगी। हर साल रेलवे 15.6 बिलियन यूनिट का उपयोग करता है, जिसका खर्चा 9500 करोड़ रुपये बैठता है। इसके अलावा डीजल पर 17 हजार करोड़ का खर्च आता है।

रेलवे के पास है 4400 बिजली इंजन
रेलवे के पास वर्तमान में 4400 बिजली के इंजन हैं और अपनी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए 600 इंजन की और आवश्यकता पड़ेगी। अभी रेलवे प्रतिवर्ष केवल 250 इंजन तैयार करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed