फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   DGCA directs SpiceJet to stop its five day ticked sale

डीजीसीए ने स्पाइसजेट को दिया सेल रोकने का निर्देश, एक पर एक टिकट मिल रहा था मुफ्त

Mon, 03 Aug 2020 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 Aug 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
DGCA directs SpiceJet to stop its five day ticked sale
सांकेतिक तस्वीर

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट को सोमवार से शुरू हुई उसकी पांच दिन की टिकट सेल रोकने के निर्देश दिए हैं। इसकी वजह देश में घरेलू उड़ानों को 25 मई के बाद फिर से शुरू किए जाने के बाद से सरकार का हवाई यात्रा किराये पर सीमा तय करना है। इस बारे में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा है कि एयरलाइन पहले से ही डीजीसीए के दिर्शानिर्देशों का पालन कर रही है।

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने सोमवार की सुबह में एक प्रेस विज्ञप्ति में पांच दिन की ‘एक पर एक टिकट मुफ्त’ सेल घोषणा की थी। इसके तहत कंपनी ने एकतरफा घरेलू यात्रा के लिए 899 रुपये के न्यूनतम आधार किराये पर टिकट की पेशकश की है। हालांकि, इस टिकट पर कर अलग से देय है। विज्ञप्ति के मुताबिक सेल के दौरान टिकट खरीदने वाले ग्राहकों को अधिकतम 2,000 रुपये मूल्य का एक प्रोत्साहन कूपन मिलेगा। इसका उपयोग वे भविष्य की यात्राओं में कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीजीसीए ने सोमवार दोपहर को सरकार के किराये सीमा तय करने के आदेश पर ध्यान दिलाते हुए स्पाइसजेट को उसकी सेल रोकने के निर्देश दिए। सरकार ने अपने आदेश में सबसे कम दूरी की उड़ाने के लिए न्यूनतम 2,000 रुपये का किराया तय किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने देश में 25 मई से हवाई यात्रा को शुरू करने से पहले 21 मई को एयरलाइंस के लिए घरेलू हवाई यात्रा किराये की सीमा तय करने का आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सात श्रेणियां बनायी गयी थी। किराया सीमित रखने की समयसीमा पहले 24 अगस्त तक तय की गयी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया। इसके तहत पहली श्रेणी में 40 मिनट या उससे कम समय की उड़ानों को रखा गया। इसके लिए न्यूनतम किराया 2,000 रुपये और अधिकतम 6,000 रुपये तय किया गया।


इसी तरह 40 से 60 मिनट की उड़ान के लिए 2,500-7,500 रुपये, 60-90 मिनट के लिए 3,000-9,000 रुपये, 90-120 मिनट के लिए 3,500-10,000 रुपये, 120-150 मिनट के लिए 4,500-13,000 रुपये, 150-180 मिनट के लिए 5,500-15,700 रुपये और 180-210 मिनट की उड़ान के लिए 6,500 से 18,600 रुपये की सीमा तय की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed