फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   delhi pollotuion soars air ticket prices, airlines charging more than lakh rupees for booking

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण से एयरलाइन कंपनियों की मौज, लाख रुपये में बेच रहे हैं यहां का टिकट

Thu, 09 Nov 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 09 Nov 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
delhi pollotuion soars air ticket prices, airlines charging more than lakh rupees for booking

बुधवार को दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने का असर हवाई किरायों पर भी देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट का एक रनवे बंद होने की वजह से भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं, जिसकी वजह से हवाई कंपनियों ने किराये में बेहताशा वृद्धि कर दी है। बुधवार को दिल्ली से मुंबई तक का हवाई किराया एक लाख रुपये के पार चला गया। 

विज्ञापन


जेट एयरवेज ने बढ़ाया इतना किराया 
प्रमुख एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज ने बुधवार को दिल्ली से मुंबई का किराया 1 लाख 5 हजार रुपये रखा था। वहीं गुरुवार और शुक्रवार के लिए टिकट का दाम 60502 रुपये व 45039 है। हालत यह की अगले तीन दिनों तक दिल्ली से उड़ने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स के प्राइस को सभी एयरलाइंस कंपनियों ने बढ़ाकर के रखा है। 
विज्ञापन


पढ़ें- कार्गो विमानों से होगी पायलट रहित उड़ानों की शुरूआत, किराया भी है सस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


गो एयर पर यह है किराया
लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी गो एयर ने भी दिल्ली से मुंबई के लिए अपनी रात 9.50 पर छूटने वाली फ्लाइट का किराया 43518 रुपये कर रखा है। फ्लाइट्स कैंसिल होने पर कंपनियों के पास बहुत कम सीट बचती हैं।

जिन फ्लाइट्स को ऑपरेशन में रखा गया है, वहां पर भी फ्लाइट समय से उड़ेगी या नहीं इसका भी पता आखिरी वक्त पर पता चल पाता है। प्रदूषण के ज्यादा दिनों तक रहने से किराये में और वृद्धि हो सकती है। 

हैदराबाद और बंगलूरू के लिए इतना है किराया

delhi pollotuion soars air ticket prices, airlines charging more than lakh rupees for booking
इंडिगो एयरलाइंस

जेट एयरवेज ने दिल्ली से बंगलूरू और हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट्स के लिए भी किराये में बेहताशा वृद्धि कर दी है। बंगलूरू के लिए टिकट का प्राइस गुरुवार के लिए 94793 रुपये है। वहीं चेन्नई के लिए एयर इंडिया 17 हजार रुपये चार्ज कर रहा है। कोलकाता का टिकट 27 हजार रुपये से लेकर के 50 हजार का है। 

अगले दो दिन के लिए यह है किराया
शुक्रवार के लिए एयर इंडिया पर अधिकतम किराया कोलकाता की डायरेक्ट फ्लाइट पर 20 हजार रुपये है, जबकि एक स्टॉप के साथ जेट एयरवेज की फ्लाइट पर किराया 32 हजार रुपये से अधिक है।

हैदराबाद के लिए शुक्रवार को डायरेक्ट फ्लाइट का अधिकतम टिकट 23 हजार रुपये और एक स्टॉप के साथ 46 हजार रुपये है। वहीं गुरुवार को यह 20 हजार रुपये से लेकर के 35 हजार रुपये के बीच है। वन स्टॉप के साथ इस सेक्टर पर किराया 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed