फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   country foreign exchange reserves declined by a massive 2.986 billion to reach 579.285 billion dollar

गिरावट : देश का विदेशीमुद्रा भंडार 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर

Sat, 03 Apr 2021 12:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 12:51 AM IST
सार

  • आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़ कर 34.907 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
country foreign exchange reserves declined by a massive 2.986 billion to reach 579.285 billion dollar
RBI - फोटो : social media

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


इससे पहले के 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 23.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 582.271 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट की वजह से कुल मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 3.226 अरब डॉलर घटकर 537.953 अरब डॉलर रह गई। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्तियां भी शामिल होती हैं।


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़ कर 34.907 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में प्राप्त विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर रहा। इसी तरह आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.935 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed