फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   couloured kachri found, three factory sealed

रंगीन कचरी बरामद, तीन कारखाने सील

Tue, 05 Mar 2019 11:36 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 05 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
couloured kachri found, three factory sealed
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

सहायक आयुक्त खाद्य शशी पांडे व उनकी टीम ने मंगलवार शाम नगर के एक घर और औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कचरी कारखाने पर छापा मारा। टीम ने बड़ी संख्या में रंगीन कचरी बरामद कर तीन कारखाने सील कर दिए। दो लोग कारखाना बंद कर भाग गए, जिस पर टीम ने नोटिस चस्पा की है।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद सहायक आयुक्त खाद्य शशी पांडे ने मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल व टीम के साथ नगर के मोहल्ला इमलिया बाग में एक घर में संचालित कचरी कारखाने में कार्रवाई की। मौके से तीन क्विंटल तैयार रंगीन कचरी बरामद हुई। टीम ने सैंपल लिया, इसके बाद कारखाना मालिक राजेश ने टीम की मौजूदगी में ही तैयार माल जला दिया। इसके बाद टीम औद्योगिक क्षेत्र स्थित रज्जाक पुत्र इस्माल के प्लाट पर पहुंची। टीम ने वहां चल रहे कचरी कारखाने में लगभग 125 क्विंटल तैयार रखी रंगीन कचरी और चार रंग बरामद किए। टीम ने सैंपल लेकर माल व कारखाने को सील कर दिया। इस बीच पड़ोस में ही स्थित दो अन्य कचरी कारखानों के मालिक भाग गए, इस पर टीम ने दोनों कारखानों को सील कर उन पर नोटिस चस्पा कर दी है। सहायक खाद्य आयुक्त शशी पांडे ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जो दो लोग कारखाना बंद कर भागे हैं, उनके कारखानों के बाहर बिना अनुमति कारखाना न खोले जाने की नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन


 नगर में कचरी कारखानों पर छापा मारने आईं सहायक आयुक्त खाद्य शशी पांडे ने लोगों से मिलावटी खाद्य पदार्थ न इस्तेमाल करने की अपील की है। कहा कि त्योहार में ऐसे खाद्य पदार्थों की बाजार में मांग बढ़ जाती है। केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से तैयार खाद्य पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक हैं। इनका इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed