फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Wipro appoints top Capgemini executive Thierry Delaporte as new CEO and MD

थिएरी डेलापोर्ट होंगे विप्रो के नए सीईओ और एमडी, छह जुलाई से संभालेंगे कार्यभार

Fri, 29 May 2020 01:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 29 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Wipro appoints top Capgemini executive Thierry Delaporte as new CEO and MD
विप्रो - फोटो : सोशल मीडिया

आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड ने कैपजेमिनी ग्रुप के दिग्गज थिएरी डेलापोर्ट को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। डेलापोर्ट का कार्यकाल छह जुलाई 2020 से प्रभावी होगा। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में विप्रो ने शुक्रवार को जानकारी दी। जनवरी 2020 में कंपनी ने कहा था कि उसके सीईओ और प्रबंध निदेशक अबिदाली जेड नीमचवाला ने कंपनी से बाहर जाने का फैसला किया है। इसलिए एक जून को अबिदाली नीमचवाला सीईओ और एमडी के रूप में अपना पद छोड़ देंगे। ऋषद प्रेमजी पांच जुलाई तक कंपनी के दैनिक संचालन की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले थिएरी डेलापोर्ट कैपजेमिनी समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी और इसके समूह कार्यकारी बोर्ड के सदस्य थे। अपने 25 साल के करियर में कैपजेमिनी ने कई नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थिएरी के पास गहरी रणनीतिक विशेषज्ञता-ऋषद प्रेमजी
विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी ने कहा कि, 'थिएरी के पास एक असाधारण नेतृत्व का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उनके पास गहरी रणनीतिक विशेषज्ञता, लंबे समय तक चलने वाले ग्राहक संबंधों को बनाने की एक अनोखी क्षमता और ड्राइविंग ट्रांसफॉर्मेशन और तकनीकी व्यवधान के समाधान का अनुभव है।' डेलापोर्ट ने साल 1992 में पेरिस और लंदन में आर्थर एंडरसन के साथ वरिष्ठ लेखा परीक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया।


दीपक एम सातवलेकर को बोर्ड में किया नियुक्त 
इसके साथ ही विप्रो ने वित्तीय सेवा पेशेवर दीपक एम सातवलेकर को पांच साल के लिए अपने निदेशक मंडल में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी होगी और इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम करेंगे। सातवलेकर एचडीएफसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed