फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Walmart lets go of 56 employees in India OYO will also take step

वॉलमार्ट इंडिया ने निकाले 56 शीर्ष अधिकारी, ओयो भी करेगी 1,000 कर्मियों की छंटनी

Tue, 14 Jan 2020 10:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 14 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Walmart lets go of 56 employees in India OYO will also take step
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने घाटे के बीच अपने खर्च में कटौती करने लिए भारत में तैनात 56 से ज्यादा शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। वॉलमार्ट ने सोमवार को कहा कि इस छंटनी में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के भी आठ अधिकारी शामिल हैं। हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो भारत में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन

वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष ने दिया बयान

वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष व सीईओ कृष अय्यर ने कहा, देशभर में चल रहे 28 स्टोर के संचालन को और किफायती बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हमने अपनी प्रबंधकीय समीक्षा में पाया है कि कॉर्पोरेट कार्यालयों में तैनात 56 एसोसिएट्स के पद खत्म किए जा सकते हैं। इसमें से 48 कार्यकारी पद मध्य स्तर पर या प्रबंधन के निचले स्तर के हैं। ये अधिकारी गुरुग्राम स्थित कंपनी के मुख्यालय में तैनात हैं। हालांकि, उन्होंने अप्रैल में एक और छंटनी के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा, हम बी2बी कैश एंड कैरी कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी ने छह थोक स्टोर भी खोले हैं, जिसमें एक फुलफिल सेंटर शामिल है और कंपनी की बिक्री में 2019 में 22 फीसदी इजाफा हुआ है। हमें हाल में कई नए निवेशक भी मिले हैं। कंपनी ने जुलाई, 2014 में लखनऊ व हैदराबाद से बी2बी ई-कॉमर्स कारोबार की शुरुआत की थी और बाद में देशभर में स्टोर की संख्या बढ़ाई। 

विज्ञापन

कंपनी को हो रहा घाटा

वॉलमार्ट इंडिया के बेस्ट प्राइस स्टोर्स का मार्च 2019 तक कुल घाटा 2,180.8 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में वॉलमार्ट इंडिया की बिक्री 4,095 करोड़ रुपये और शुद्ध घाटा 171.6 करोड़ रुपये था। कैश-एंड-कैरी क्षेत्र में कंपनी छोटे स्टोर्स, होटल्स और कैटरर्स को होलसेल बिक्री करती है। वॉलमार्ट ने 2018 में 16 अरब डॉलर के भारी-भरकम करार में फ्लिकार्ट को खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओयो भी करेगी 1,000 कर्मियों की छंटनी

हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो भारत में एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि कारोबार की पुनर्संरचना और पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत फालतू खर्चों में कटौती की जाएगी। कंपनी के सीईओ रितेश अग्रवाल ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में लिखा है कि कुछ कर्मचारियों के लिए ओयो के बाहर करियर के विकल्प तलाशना आसान नहीं होगा। हालांकि, इस पत्र में छंटनी की संख्या नहीं बताई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह संख्या 1,000 से ज्यादा हो सकती है। अग्रवाल ने कहा, कंपनी की योजनाओं में सतत वृद्धि, बेहतर परिचालन और उपभोक्ताओं की संतुष्टि, मुनाफा, प्रशिक्षण व प्रशासन सबसे ऊपर है। इसी क्रम में दुर्भाग्य से कुछ पदों को खत्म करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed