फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Wadia file suit against Tata

टाटा पर वाडिया ने  किया 3000 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

Fri, 16 Dec 2016 05:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
Wadia file suit against Tata
रतन टाटा

उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा, टाटा सन्स और उसके निदेशकों पर 3000 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है। वाडिया टाटा समूह की कुछ कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक हैं। वाडिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को बांबे हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल किया गया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की वेबसाइट पर मामले की सुनवाई की कोई तारीख तय नहीं की गई। टाटा समूह की कंपनियों टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स में स्वतंत्र निदेशक वाडिया को इन कंपनियों के निदेशक मंडल से हटाने के लिए टाटा सन्स ने संबंधित शेयरधारकों के बीच प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन


टाटा सन्स ने समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री और वाडिया को इंडियन होटल्स, टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के निदेशक मंडल से हटाने के लिए असाधारण आम बैठक (ईजीएमओ) बुलाई है। टाटा ने वाडिया पर यह भी आरोप लगाया है कि वह इन कंपनियों में कुछ का नियंत्रण हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वाडिया ने अपने खिलाफ लगाए गए कथित गलत, अपमानजनक और निंदात्मक आरोपों को वापस लेने की मांग करते हुए मानहानि का नोटिस भेजा था। टाटा समूह की ओर से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बुधवार को टाटा समूह के अल्पमत वाले शेयरधारकों ने वाडिया को हटाने के प्रस्ताव को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed