फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   vivo, xiaomi, haier to invest 23 thousand crore in up

हायर, वीवो और शीओमी करेंगी यूपी में 23 हजार करोड़ का निवेश, कंपनियां यहां लगाना चाहती हैं प्लांट

Sat, 28 Apr 2018 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Sat, 28 Apr 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
vivo, xiaomi, haier to invest 23 thousand crore in up
यूपी इन्वेस्टर्स समिट

विश्व की प्रमुख आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां हायर, वीवो और शीओमी प्रदेश में 23 हजार करोड़ का निवेश करेंगी। तीनों कंपनियों के प्रोजेक्ट शुरू होने से प्रदेश के 60 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार भी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


निवेश के लिए लगातार मिल रहे हैं प्रस्ताव
इंवेस्टर्स समिट के बाद भी प्रदेश में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में निवेश के लगातार प्रस्ताव मिल रहे हैं। इन कंपनियों ने ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव दिया है। शीओमी की अगुवाई में मोबाइल फोन, कैमरा, एलईडी, टच पैनल जैसे उत्पादों के 50 ग्लोबल सप्लायर्स ने ग्रेटर नोएडा में 15 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


बीते दिनों दिल्ली में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात में शीओमी के एमडी मनु जैन ने उनसे ग्रेटर नोएडा में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की इच्छा जताई थी। कंपनी की शत प्रतिशत उत्पादन भारत से करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शीओमी को ग्रेटर नोएडा में मिलेगी 170 एकड़ जमीन

vivo, xiaomi, haier to invest 23 thousand crore in up

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव सरन ने शीओमी के प्रतिनिधियों को ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 10 में 170 एकड़ भूमि दिखाई है, जहां कंपनी अपना प्लांट लगा सकती है। सरन ने कहा कि आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स नीति में दी गई रियायतों से निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट के बाद वीवो, हायर और शीओमी ने 23 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। हमारा प्रयास है सभी निवेश जल्द धरातल पर उतरेंगे।

वीवो यमुना एक्सप्रेसवे पर बनाएगी प्लांट
चीन की मोबाइल कंपनी वीवो अभी डब्ल्यूटीसी कंपाउंड नोएडा से मोबाइल बना रही है। अब वीवो ने युमना एक्सप्रेस-वे पर 200 एकड़ क्षेत्र में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें कंपनी 5000 हजार करोड़ का निवेश करना चाहती है। 

हायर करेगी 3 हजार करोड़ का निवेश
इसी तरह उपभोक्ता उत्पाद निर्माता कंपनी हायर ने भी यूपी में 3000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी एलईडी, फ्रिज, एसी सहित अन्य घरेलू उपकरणों का निर्माण शुरू करना चाहती है। हायर ने भी सरकार से ग्रेटर नोएडा में जमीन की मांग की है। हायर के अधिकारियों ने 24 अप्रैल को संजीव सरन से मुलाकात कर प्रजेंटेशन दिया था और 5000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed