फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Viral video Paytm CEO broke the silence

वायरल वीडियो पर पेटीएम सीईओ ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 20 Jan 2017 10:26 PM IST
BBC
BBC Updated Fri, 20 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Viral video Paytm CEO broke the silence
Vijay Shekhar Sharma - फोटो : getty images

पेटीएम मोबाइल पेमेंट ऐप के बाद अब उसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा खासी चर्चा में हैं। वजह है कंपनी के सालाना जलसे में उनका डांस और चीखते हुए बोले गए कुछ शब्द।

विज्ञापन

इस मामले में अब उन्होंने सफाई देते हुए लिखा है कि शब्दों के चुनाव में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए थी।

अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पन्ने पर लिखे एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं बीते तीन दिन से देश से बाहर था और अभी-अभी सोशल मीडिया पर नजर दौड़ा रहा हूं। मैं देख रहा हूं कि पेटीएम के सालाना कार्यक्रम को लेकर लोग काफी बात कर रहे हैं और यह थोड़ा अटपटा भी लग रहा है।"
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "वो हमारे साथ काम करने वाले दोस्तों और हमारे पार्टनर्स की मेहनत का जश्न था, हमारे काम का प्रदर्शन नहीं।"
वो लिखते हैं, "मैं मानता हूं कि शब्दों के चुनाव में मैं थोड़ी सावधानी बरत सकता था। मैंने कभी किसी चीज़ का फायदा नहीं उठाया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय शेखर ने लिखा, "उस दिन अपने हज़ारों साथियों की कोशिशों से मैं काफी उत्साहित था। मैं उनके उत्साह के लिए ज़िम्मेदारी के साथ रोज़ काम पर आता हूं और मैं उन सभी को बताना चाहता हूं कि हम उनके काम की सराहना करते हैं और उनका काम बेहद ज़रूरी है।"

उन्होंने लिखा, "वो हमारे साथ काम करने वाले दोस्तों और हमारे पार्टनर्स की मेहनत का जश्न था, हमारे काम का प्रदर्शन नहीं।"
वो लिखते हैं, "मैं मानता हूं कि शब्दों के चुनाव में मैं थोड़ी सावधानी बरत सकता था। मैंने कभी किसी चीज़ का फायदा नहीं उठाया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा।"   
 
सोहेल गुप्ता लिखते हैं, "जब नशे में हों तो सच्चाई अपने आप निकलती है।"
कविता चोपड़ा दीक्षित ने लिखा, "मुझे लगता है कि मामले को बिना बात बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है।"

शिवेश पटेल लिखते हैं, "ठीक लिखा है। आपको शर्म करने की ज़रूरत नहीं है। हां मानते हैं कि आप बेहतर शब्द चुन सकते थे।"
बीते सप्ताह सामने आए एक वीडियो में विजय शेखर को स्टेज पर नाचते और चिल्लाते देखा गया था। उन्होंने कहा था, "जो हमारे साथ नहीं हैं, वो रोएंगे।"
कई बार मुट्ठी बंद कर के वो खुशी से चीखते नज़र आए।
बीते साल नोटबंदी की घोषणा के बाद से लोगों ने कैशलेस पेमेंट का रुख़ किया था जिसके बाद पेटीएम को लाखों नए ग्राहक मिले थे।

Viral video Paytm CEO broke the silence
वायरल वीडियो पर पेटीएम सीईओ ने तोड़ी चुप्पी - फोटो : bbc

ट्विटर पर अलंकार ने लिखा, "नोटबंदी से हम लोगों को मुसीबत और परेशानी हुई, इससे पेटीएम के वारे-न्यारे हो गए।"
योगेंद्र सिंह ने लिखा, "मैंने अभी-अभी ये ऐप अनइंस्टॉल कर लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी ऐसा ही करने वाले हैं।"

Viral video Paytm CEO broke the silence
वायरल वीडियो पर पेटीएम सीईओ ने तोड़ी चुप्पी - फोटो : bbc

नोटबंदी के तुरंत बाद पेटीएम ने देश के सभी मुख्य अख़बारों में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ विज्ञापन दिया था।
चौतरफा आलोचना होने के बाद विजय शेखर को कहना पड़ा था, "हम तो केवल एक स्टार्टअप हैं और भारत में फाइनेंशियल इन्क्लूज़न की कोशिश कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed